search

मोरक्को में भारी बारिश के बाद तबाही, अब तक 37 लोगों की मौत; कई लापता

deltin33 2025-12-15 23:38:08 views 564
  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मोरक्को के शहर साफी में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ की चपेट में आकर 37 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि रात भर हुई भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से 70 घर जलमग्न हो गए और 10 वाहन बह गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हालात को देखते हुए स्कूलों को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। बारिश के कारण अन्य हिस्सों में भी बाढ़ आ गई है, जिनमें टेटुआन और ¨टगहिर शहर शामिल हैं।मोरक्को की राजधानी रबात से 320 किलोमीटर दूर अटलांटिक तट पर स्थित साफी शहर, देश के महत्वपूर्ण मत्स्य पालन और खनन उद्योगों का केंद्र है।
साफी में भारी बारिश के बाद बाढ़ से 37 की मौत

इंटरनेट मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में साफी की सड़कों पर बाढ़ के पानी के तेज बहाव के कारण फंसी और आंशिक रूप से डूबी कारें दिखाई दे रही थीं। जलवायु परिवर्तन ने मोरक्को में मौसम के पैटर्न को और अधिक अप्रत्याशित बना दिया है।

आमतौर पर शुष्क रहने वाले पहाड़ी और रेगिस्तानी इलाकों में पिछले साल आई बाढ़ में मोरक्को और अल्जीरिया में लगभग दो दर्जन लोगों की मौत हो गई थी।

(न्यूज एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521