search

MBA पास संजय सरावगी की हर 5 साल में बढ़ी प्रॉपर्टी, फिर भी पत्नी शोभा से कम भरते हैं आयकर रिटर्न

Chikheang 2025-12-15 23:38:05 views 1219
  

संजय सरावगी बने बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष। (जागरण)



डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Bjp New President: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को दायित्व सौंपने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी नियुक्ति कर दी है। संजय सरावगी को बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

साल 2005 से लेकर 2025 तक बीते 20 साल में लगातार 6 चुनाव जीतने वाले संजय सरावगी करोड़पति हैं। 2005 से 2020 के बीच हुए 5 चुनावों की बात करें तो हर पांच साल में सरावगी की संपत्ति करीब-करीब दोगुनी हुई है।
NDA की जीत के बाद समीकरण साधने की कवायद

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA को मिली जीत के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज है। इसी क्रम में देश-प्रदेश के समीकरणों को साधने के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर संगठन में बदलाव भी किए जा रहे हैं।
कौन हैं संजय सरावगी?

संजय सरावगी दरभंगा शहरी सीट से विधायक हैं। वह वैश्य समुदाय से आते हैं। विधानसभा चुनाव 2025 में चुनाव आयोग को दिए गए शपथ पत्र में उन्होंने पूरा ब्योरा दिया है।

उन्होंने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपना पेशा राजनीति और समाज सेवा बताया है। कमाई के स्रोत के तौर पर उन्होंने विधायक के तौर पर मिलने वाली सैलरी के अलावा पारिवारिक कारोबार और खेती बताया है।

सरावगी ने पोस्ट ग्रैजुएशन तक की पढ़ाई की है। संजय सरावगी ने एमकॉम और एमबीए की डिग्रियां हासिल की हैं और उनके ऊपर 3 मुकदमे भी दर्ज हैं। सरावगी द्वारा दिए हलफनामे के मुताबिक उनके पास 7 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति है।
सरावगी की संपत्ति पर एक नजर

  • सरावगी के पास 59 हजार रुपये नगद हैं।
  • बैंक एकाउंट में 28.62 लाख रुपये जमा हैं।
  • संजय सरावगी ने बॉन्डस, शेयर आदि में 6.30 लाख का निवेश किया है। उनके पास करीब 20.65 लाख रुपये का बीमा पॉलिसी है।
  • सरावगी के ऊपर 8 लाख रुपये का कर्ज है। 42 लाख रुपय की एक लग्जरी गाड़ी भी है।
  • संजय ज्वेलरी के भी शौकीन हैं, उनके पास 250 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 26.91 लाख रुपये है।
  • वहीं, उनके पास 250 ग्राम चांदी है, जिसकी कीमत 38 हजार रुपये है।
  • संजय सरावगी के पास 40 हजार रुपये के आर्म्स और 1.05 लाख रुपये के कंप्यूटर सिस्टम हैं।
  • इस तरह से संजय सरावगी के पास स्वयं के नाम पर 1 करोड़ 35 लाख रुपये की चल संपत्ति है।

पत्नी ने भी शेयर में किए हैं निवेश

  • संजय सरावगी की पत्नी शोभा सरावगी के पास 24 हजार रुपये नगद हैं।
  • शोभा सरावगी के बैंक खाते में 39 हजार रुपये जमा हैं। उनके नाम पर फिक्स्ड डिपॉजिट में 3 लाख 52 हजार रुपये हैं
  • शोभा ने शेयर मार्केट में 72.11 लाख रुपये का निवेश किया है। उनके पास 11.94 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी है। उनके पास 29.66 लाख रुपये का कर्ज भी है।
  • शोभा सरावगी के पास 410 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 43.75 लाख रुपये है। 1.5 किलो चांदी है, जिसकी कीमत 2.3 लाख रुपये है।
  • इस तरह से शोभा सरावगी के पास कुल 1 करोड़ 63 लाख 91 हजार रुपये की चल संपत्ति है। साफ है कि वह अपने पति संजय सरावगी से अधिक धनवान हैं।

संजय सरावगी के पास कितनी अचल संपत्ति है?

अचल संपत्ति की बात करें तो संजय सरावगी के पास खेती की जमीन नहीं है। उनके पास दरभंगा में 2375 स्क्वेयर फीट जमीन है, जिसे उन्होंने साल 1986 में मात्र 50 हजार रुपये में खरीदा था। अब इसकी कीमत बढ़कर 60 लाख रुपये हो गई है।

इसी तरह सरावगी के पास दरभंगा में करीब 38020 स्क्वेयर फीट जमीन भी है। इसे उन्होंने साल 2012 में 28 लाख 25 हजार रुपये में खरीदा था। अब इसकी कीमत बढ़कर 2 करोड़ रुपये बताई गई है।

संजय के पास दरभंगा में 2375 स्क्वेयर फीट में बना मकान भी है, इसकी कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई गई है। सरावगी ने शपथ पत्र में कुल अचल संपत्ति 3 करोड़ 10 लाख रुपये बताई है।

उनकी पत्नी के नाम भी दरभंगा में 3325 स्क्वेयर फीट जमीन है और 1108 फीट जमीन पर बना घर है। शोभा सरावगी की कुल अचल संपत्ति की कीमत 55 लाख रुपये बताई गई है।
हर 5 साल में बढ़ी सरावगी की संपत्ति

बता दें कि संजय सरावगी की ओर से शपथपत्र में जो जानकारी दी गई है, उसके अनुसार हर पांच साल में उनकी संपत्ति करीब-करीब दोगुनी हुई है।

    वर्ष संपत्ति राशि
   
   
   2005
   72,51,222 लाख रुपये
   
   
   2010
   1,94,97,277 करोड़ रुपये
   
   
   2015
   3,07,48,060 करोड़ रुपये
   
   
   2020
   5,95,27,000 करोड़ रुपये
   
छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़े थे सरावगी 28 अगस्त 1969 को जन्म लेने वाले सरावगी छात्र जीवन से अखिल भारतीय विधार्थी परिषद से जुड़े रहे। भाजपा की सदस्यता उन्होंने 1995 में ली। इसके बाद उन्हें युवा मोर्चा में जवाबदेही मिली। वह लगातार 6 बार से दरभंगा सीट से विधायक रहे हैं। 1999 में वह भाजयुमो के जिला मंत्री के पद पर रहे। 2005 से वह लगातार 6 बार विधानसभा के सदस्य हैं।
सरावगी के ऊपर है लाखों का कर्ज

संजय सरावगी के ऊपर करीब 78,85,000 लाख रुपये का कर्ज है और उनकी पत्नी ने 10 लाख रुपये का कर्ज लिया हुआ है। खास बात यह कि संजय सरावगी ने साल 2024-25 में 8,48,400 लाख रुपये का आयकर भरा है। वहीं, उनकी पत्नी शोभा सरावगी ने साल 2024-25 में 14,54,730 लाख रुपये का आयकर जमा किया है।

यह भी पढ़ें- Bihar BJP Chief: संजय सरावगी बने बिहार बीजेपी के अध्यक्ष, केंद्रीय नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें- BJP ने संजय सरावगी को हर पद पर परखा, बिहार के नए अध्यक्ष 2005 से चुनाव में बना रहे रिकॉर्ड
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953