search

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बढ़ा ठंड का प्रकोप, अगले 5 दिनों तक मौसम विभाग का अलर्ट

Chikheang 2025-12-15 13:36:43 views 486
  

झारखंड में ठंड का प्रकोप। फाइल फोटो  



जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में उत्तर पश्चिमी दिशा से आ रही ठंडी हवा के कारण सुबह और शाम कनकनी बढ़ जाती है। आलम यह है कि रांची का तापमान पिछले पंद्रह दिनों के अंदर 10 डिग्री तक गिर गया है। जिस कारण ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। राजधानी रांची में 20 दिसंबर तक सुबह में हल्हे और मध्यम दर्जे का कोहरा और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि राज्य में अगले पांच दिनों तक यानी 15, 16, 17, 18 और 19 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा।
सबसे कम तापमान मैक्लुस्किगंज का

सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर का, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस मैक्लुस्किगंज का रिकार्ड किया गया। वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

राज्य के निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में शीतलहर का असर लगातार जारी है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि पूरे राज्य में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ गया है, जिससे उत्तर और उत्तर-पश्चिमी जिलों में ठिठुरन बढ़ गई है।
ठंड ने बढ़ाई परेशानी

राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में भी कनकनी बढ़ने लगी है। अहले सुबह और देर रात ठंड का असर बढ़ने लगा है। रविवार को कांके का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, मैकलुस्किगंज का अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकार्ड किया गया।

कांके क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप जारी है। क्षेत्र के वातावरण में शुष्कता बनी हुई है। अचानक बढ़ी ठंड से जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। बताया गया कि 20 दिसंबर के बाद एक बार फिर ठंड का असर तेज हो सकता है और कांके समेत आसपास के क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से गर्म कपड़े पहनने, सुबह-शाम अलाव या हीटर का सहारा लेने तथा बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953