search

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, एक माह और बढ़ा हरदोई से होकर गुजरने वाली धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन का संचालन

deltin33 2025-12-15 03:07:15 views 1244
  

एक माह और बढ़ा धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन का संचालन।



जागरण संवाददाता, हरदोई। रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेल प्रशासन ने हरदोई से होकर गुजरने वाली स्पेशल ट्रेन 03311-12 धनबाद–चंडीगढ़ के संचालन काल में एक महीने का विस्तार कर दिया है। सीमित अवधि के लिए चलाई जा रही ट्रेन को यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए आगे भी चलाने का निर्णय लिया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 03311 धनबाद से चंडीगढ़ के लिए अब 13 जनवरी तक संचालित की जाएगी। यह स्पेशल ट्रेन सप्ताह में दो दिन, मंगलवार और शुक्रवार को धनबाद से रवाना होगी। ट्रेन दिल्ली के रास्ते चंडीगढ़ पहुंचेगी और अपने निर्धारित समय पर हरदोई स्टेशन पर दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर पहुंचेगी।

इस समय-सारणी से हरदोई सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 03312 चंडीगढ़ से धनबाद के लिए अब 15 जनवरी तक चलाई जाएगी।

यह डाउन ट्रेन सप्ताह में गुरुवार और रविवार को चंडीगढ़ से प्रस्थान करेगी। दिल्ली होते हुए यह ट्रेन हरदोई से गुजरते हुए धनबाद पहुंचेगी। डाउन में यह ट्रेन हरदोई स्टेशन पर अपने तय समय शाम 5 बजकर 9 मिनट पर पहुंचेगी।

रेल प्रशासन का कहना है कि इस ट्रेन के संचालन अवधि में विस्तार से उन यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा, जो उत्तर भारत से झारखंड और आसपास के राज्यों की यात्रा करते हैं।

त्योहारों, पारिवारिक कार्यक्रमों और आवश्यक यात्राओं के कारण इस रूट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही थी, जिसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

स्थानीय यात्रियों और व्यापारियों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि स्पेशल ट्रेन के चलते लंबी दूरी की यात्रा आसान हो जाती है और कंफर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ती है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521