search

रीवा में संजय गांधी अस्पताल के ओटी में लगी आग, नवजात की मौत, मची अफरा-तफरी

Chikheang 2025-12-15 01:08:04 views 1073
  

ओटी में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास करते कर्मी।  



डिजिटल डेस्क, जबलपुर। रीवा शहर में स्थित संजय गांधी अस्पताल के आपरेशन थिएटर में रविवार दोपहर आग लगने से नवजात की मौत हो गई। आग की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। लोग बाहर निकलकर भागने लगे। कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को सूचित कर वार्ड खाली करवाए। हालांकि अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि घटना से कोई जनहानि नहीं हुई। बच्चा मृत ही पैदा हुआ था। वहीं स्वजन बच्चा जीवित पैदा होने की बात कह रहे हैं। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
गोविंदगढ़ की महिला का हुआ था प्रसव

जानकारी के अनुसार, गोविंदगढ़ के वार्ड क्रमांक चार निवासी कंचन साकेत (25) प्रसव के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती हुई थी। देवर केदार साकेत ने बताया कि कंचन ने रविवार दोपहर स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था, इसी बीच ऑपरेशन थिएटर में आग भड़की और नवजात उसकी चपेट में आ गया।
सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल

वहीं संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा का कहना है कि कि बच्चा मृत ही पैदा हुआ था। उसके शव को पॉलीथीन में सील किया जा रहा था, तभी शॉर्ट सर्किट से आग भड़क गई। हालांकि बच्चे का शव भी झुलस गया है। इस घटना ने एक बार फिर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953