search

कटिहार में नाव पलटने से दादा-पोती की मौत, गांव में छाया मातम

deltin33 2025-12-14 21:06:57 views 1029
  

जांच में जुटी पुलिस। (जागरण)



संवाद सूत्र, अमदाबाद (कटिहार)। अमदाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत दूर्गापुर पंचायत के गोविंदपुर बहरसाल गांव में आज सुबह एक ऐसी मनहूस घटना घटी जिसने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया।

महानंदा के पानी से बने एक विशाल पोखर ने, स्नेह के धागे से बंधे एक दादा और उनकी मासूम पोती को हमेशा के लिए छीन लिया।

मृतक की पहचान 49 वर्षीय अशोक मंडल के रूप में हुई है जिनकी दुनिया उनकी दो वर्षीय नन्ही पोती रुचिता मंडल के इर्द-गिर्द घूमती थी। वह छोटी सी जान अपने दादा की आंखों का तारा थी।

मृतक के भाई सुरेश मंडल ने आंखों में आंसू लिए बताया कि मेरा भाई उस बच्ची को पल भर के लिए भी खुद से दूर नहीं रखता था। वह उसका साया बन चुका था।

उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह करीब 9 बजे अशोक मंडल अपनी पोती रुचिता मंडल उम्र दो वर्ष को गोद में लिए मकई के खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में पड़ा था महानंदा की बाढ़ का दिया हुआ वो विशाल पोखर। इसे पार करने के लिए उन्होंने गांव में इस्तेमाल होने वाली टीन की एक छोटी सी नौका का सहारा लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शायद नियति को कुछ और ही मंजूर था। पोखर में टीन की वह छोटी सी नाव अचानक पलट गई। ठंड के मौसम में पोखर के गहरे पानी में दादा और पोती दोनों समा गए।

बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वे अपने स्वजनों एवं स्थानीय ग्रामीणों के साथ दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीण के साथ स्थानीय गोताखोर पिंटु कुमार सिंह, सैफ अली भी घटनास्थल पर पहुंचे एवं शव को खोजने में जुट गये काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव को पोखर से खोज निकाला गया।
टीन की नाव बनी काल

वार्ड सदस्य पप्पू कुमार यादव ने भारी मन से कहा यह टीन की छोटी नौकाएं जो अक्सर यहां इस्तेमाल होती हैं हमेशा से ही जानलेवा रही हैं। आज इसी ने एक घर के चिराग बुझा दिए। जिस घर में कल तक नन्ही रुचिता की किलकारियां गूंजती थीं आज वहां सिर्फ मृतक के स्वजनों का रुदन क्रंदन सुनाई दे रहा है।

एक ही घर से दो लोगों की मौत की इस हृदय विदारक दृश्य से गोविंदपुर बहरसाल गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। हर आंख नम है।

प्रभारी सह अपर थाना अध्यक्ष विजय कुमार राम ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521