भाजपा की चुनावी तैयारी; जिला कोर कमेटी की बैठक में रणनीति पर चर्चा, सभी से राय-मशविरा का दावा

LHC0088 2025-9-25 01:43:38 views 1254
  बिहार पटना में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक





राज्य ब्यूरो, पटना। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पांच, देशरत्न मार्ग पर आज भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश के 26 संगठनात्मक  जिला कोर कमिटी के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में आगामी चुनाव की तैयारी की व्यापक समीक्षा की गई।   विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि भाजपा संगठन वाली पार्टी है। भाजपा के 52 सांगठनिक जिले हैं। बुधवार को 26 जिलों के कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी। शेष जिलों की बैठक शीघ्र होगी।



   

बैठक में राजनीतिक समीक्षा की गई और क्षेत्रवार स्थिति को समझा गया। इसके अलावा चुनाव की रणनीति तैयार करने को लेकर बैठक की हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और सभी चीजों में पारदर्शिता रखने के लिए कोर कमेटी से विचार विमर्श किया जा रहा है।

  Poornia news,Kasba Assembly Elections,Bihar politics,NDA alliance,Congress party,Jitan Ram Manjhi,BJP Bihar,political analysis,Bihar elections 2025,Rajendra Yadav, Bihar Vidhan sabha Chunav

उन्होंने कहा कि भाजपा सभी लोगों से राय विमर्श कर चुनाव में आगे बढ़ेगी। इस बैठक में संबंधित जिलों में विपक्ष की रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।



   

जायसवाल ने कहा कि बैठक में सभी जिलों के सदस्यों से अलग-अलग विस्तृत चर्चा की गई और चुनावी रणनीति को लेकर व्यापक विचार विमर्श किया गया।

   

इस बैठक में भाजपा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के अलावा बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, सांसद संजय जायसवाल, सांसद एवं बिहार के सह प्रभारी दीपक प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री भिखू भाई दालसानिया ने भी संबोधित किया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
140170

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com