search

UP Weather Update: अगले दो दिन यूपी में बिछेगी घने कोहरे की चादर, आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

deltin33 2025-12-13 00:37:10 views 1248
  

पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में आई गिरावट। प्रतीकात्‍मक



जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर । तराई क्षेत्र में घने कोहरे को लेकर अगले दो दिनों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया। सिद्धार्थनगर जनपद भी प्रभावित हो सकता है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से तापमान में आई गिरावट थमने और अगले दो-तीन दिनों में दो से चार डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिमी विक्षोभों के गुजरने के उपरांत प्रदेश में चल रही उत्तरी-पश्चिमी व पछुआ हवाओं के प्रभाव से पिछले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में आई गिरावट से मौसम सर्द हो गया। आगामी पश्चिमी विक्षोभ तथा संभावित पुरवा हवाओं के कारण गिरावट थम गई है। अब आगामी दो दिनों के दौरान तापमान में वृद्धि हो सकती है। परन्तु इस दौरान निम्न क्षोभमंडलीय स्थिरता के कारण तराई इलाकों में पड़ रहे घने कोहरे तथा अन्य भागों में सुबह (भोर) के समय धुंध के साथ पड़ रहे हल्के से मध्यम कोहरे के जारी रहने की संभावना है। दिन चढ़ते ही कोहरा छंट सकता है।

पिछले 24 घंटे तापमान पर नजर डालें तो गुरुवार को अधिकतम तापमान 23.5 व न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस था तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.2 व न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया। सुबह में कोहरा छाया रहा तो 10 बजे के बाद धूप निकल आई। जिससे जनमानस को राहत मिली।


राज्य कृषि मौसम केंद्र प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो दिनों के बीच तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, पर सुबह में कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- चक्रवात ‘मोंथा’ काकीनाडा में करेगा लैंडफॉल, ओडिशा में रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521