Bihar Elections 2025: एनडीए नेताओं ने राहुल गांधी को बड़ा ठग बताया है।
संवाद सूत्र, कहलगांव। Bihar Elections 2025 भागलपुर के कहलगांव में शारदा पाठशाला मैदान में कहलगांव विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में सभी पांचों घटक दलों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह एवं संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष साह ने किया। सम्मेलन में आए सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधान पार्षद प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि बिहार में दो ठग घूम रहे हैं इससे सचेत ,सजग, सावधान रहने की जरूरत है। इसमें एक दिल्ली का दूसरा बिहार का है। पहले कांग्रेस एवं राजद वोट चोरी कर, बूथ कब्जा कर मतदाताओं को मत देने से वंचित कर चुनाव जीतकर सरकार बनाते थे। जब बूथ कब्जा, बूथ लूट रुका तो वोट चोरी की अफवाह फैला रहे हैं। संविधान की धज्जियां उड़ाने वाले हाथ में संविधान की किताब लेकर घूम रहे हैं। जबतक एनडीए की सरकार है कोई आरक्षण समाप्त नहीं कर सकता है।patna-city-politics,Patna City news,Prashant Kishor,Ashok Choudhary,corruption allegations,Bihar government,Jan Suraaj Party,defamation notice,political accusations,institutional corruption,Bihar elections 2025,Bihar news
पीएम व उनकी मां के प्रति अपशब्द का बदला जनता लेगी : विधायक
विधायक प्रो ललित मंडल ने कहा कि सम्मेलनों में सभी जगह पर जनसैलाब उमड़ रहा है फिर से बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री एवं उनकी मां के प्रति अपशब्द का बदला बिहार की जनता लेगी। विधायक प्रणव यादव ने कहा कि बिहार के विकास के लिए पुनः एनडीए उम्मीदवार को जिताने एवं महागठबंधन के झांसे में नहीं आने की अपील की। कहलगांव के विधायक पवन कुमार यादव ने अतिथियों, सम्मेलन में आए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। कहा प्रधानमंत्री का भागलपुर पर विशेष ध्यान है।
नीतीश कुमार पर 20 साल में नहीं लगा भ्रष्टाचार का कोई आरोप : ईं शुभानंद मुकेश
जदयू के प्रदेश महासचिव सह कोसी प्रमंडल प्रभारी ईं शुभानंद मुकेश ने कहा कि नारी शक्ति को सबसे ज्यादा शक्ति देने का काम नीतीश कुमार ने किया है। नीतीश कुमार पर 20 साल में एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। उन्होंने 25 सितंबर को मुख्यमंत्री के आगमन पर धुआबे चंडिका स्थान, महादेव स्थान आने के लिए सभी से आग्रह किया। सम्मेलन को बिहार राज्य खाद्य निगम के अध्यक्ष प्रहलाद सरकार, सवर्ण आयोग के सदस्य राजकुमार सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य राजेश जैन, भाजपा संगठन प्रभारी अनिल ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष कन्हाई मंडल, जिला पार्षद सोनी कुमारी, पूर्व जिला पार्षद लीना सिंहा, अशोक रजक, सुमन कुमार प्रसून, विजय यादव, चंदन चंद्राकर, शैलेन्द्र तोमर, रोजी रानी, भाजपा कहलगांव प्रभारी सुमित सिंह, भावेश कुशवाहा, अफजल इमाम, रामदेव हांसदा एवं सभी दलों के प्रखंड अध्यक्षों ने सम्मानित किया। |