search

कैथल में बिना परमिशन के पटाखे बेचनेवाले पर कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया केस; दमकल विभाग ने की थी शिकायत

LHC0088 2025-10-6 00:36:38 views 1297
  बिना अनुमति पटाखे बेचने वाले दुकानदार पर केस दर्ज, डेढ़ लाख रुपये के पटाखे बरामद





जागरण संवाददाता, कैथल। बिना अनुमति दुकान पर पटाखे बेच रहे एक दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। दमकल विभाग कलायत के कर्मचारी बीरु की शिकायत पर गांव मटौर हाल निवासी कलायत राहुल के विरुद्ध कलायत थाना में केस दर्ज किया गया है। दुकानदार से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के पटाखे भी बरामद किए गए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शिकायत में बताया कि चार अक्टूबर को दोपहर के समय सूचना मिली कि कैंची चौक कलायत स्थित गंगा बिशन करियाना स्टोर पर अवैध रूप से पटाखे बेचे जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को साथ लेकर दुकान पर गए तो वहां राहुल मिला था। दुकान के एक कमरे में पटाखे रखे हुए थे। इनमें छोटे-बड़े पटाखे कुल 90 पैकेट, छोटी-बड़ी फुलझड़ी 87 डिब्बी, छोटे-बड़े चटर-पटर 138 डिब्बे, राकेट 20 डिब्बे, चकरी 19 पैकेट बरामद हुए।



इस बारे में दुकानदार राहुल कोई लाइसेंस नहीं दिखा पाया। बरामद किए गए पटाखे करीब 250 किलो थे और उनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये थी। कलायत थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच एएसआइ कुलदीप को सौंप दी है। बता दें कि दीपावली पर्व को लेकर बाजार में कई दुकानों पर अवैध पटाखे बेचे जाते हैं। इसके अलावा जिले में पटाखे बनाने की फैक्ट्री भी हैं जो खेतों में चलाई जा रही हैं। हालांकि जिला प्रशासन की तरफ से सूचना मिलने के बाद अवैध दुकानों पर कार्रवाई की जाती है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138