search

दिल्ली-यूपी समेत 15 राज्यों में कहर बरपाएगी ठंड, शीतलहर और बारिश का अलर्ट जारी

Chikheang 2025-12-10 13:37:06 views 1254
  

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का लुत्फ उठाते पर्यटक। फोटो - एएनआई



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिसंबर का महीना लगते ही देश के ज्यादातर हिस्से शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। ठंड तेजी से पैर पसार रही है। कई राज्यों में आज भी शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD Weather Update) के अनुसार, मध्य और उससे सटे पूर्वी भारत में शीतलहर की स्थिति जारी रहेगी। उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में 12 दिसंबर तक शीतलहर दस्तक दे सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम और मणिपुर में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा समेत उत्तर पूर्वी राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

13 दिसंबर से देश में ठंड का कहर और बढ़ सकता है। पश्चिमी हिमालय से सटे राज्यों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी से तापमान में तेज गिरावट होने की संभावना है।

  
हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश का इंतजार

हिमाचर प्रदेश और उत्तराखंड में भी मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे ठंड काफी ज्यादा बढ़ गई है। सूखी ठंड और पाला पड़ने से पहाड़ी क्षेत्रों में लोग काफी परेशान हैं। 13 दिसंबर के बाद पहाड़ी राज्यों में बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।

  

हिमाचल प्रदेश के लाहुल-स्पीति में बर्फबारी। फोटो - पीटीआई
दिल्ली में हवाओं से बढ़ेगी ठंड

पहाड़ी राज्यों में शीतलहर का असर दिल्ली एनसीआर पर भी देखने को मिल सकता है। सर्द हवाओं के कारण दिल्ली के कई इलाकों में ठंड का एहसास बढ़ने का अनुमान है। राजधानी हल्के धुंध और कोहरे के साथ न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
पूर्वी यूपी में कहर बरपाएगी शीतलहर

उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में शीतलहर के कारण ठंड अचानक से बढ़ गई है। तराई बेल्ट में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई है। वहीं, शीतलहर के कारण ठिठुरन और गलन महसूस हो सकती है।

  

दिल्ली में हल्की धुंध और कोहरा छाया। फोटो - एएनआई
बिहार में गिरा तापमान

बिहार में पछुआ हवा चल रही है, जिससे ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। पटना समेत कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बिहार में अगले 48 घंटे तक पछुआ का कहर जारी रहेगा। इस दौरान ज्यादातर इलाकों में 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।

  

घने कोहरे के बीच पटना एयरपोर्ट पर खड़े विमान। फोटो - पीटीआई
3 राज्यों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आज भारी बारिश की संभावना जताई है। इन राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- Himachal Weather: शिमला में पारा 8 डिग्री तक लुढ़का, हिमाचल में अगले 48 घंटे कहर बरपाएगी ठंड; जानें आज का मौसम
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169232