search
 Forgot password?
 Register now
search

Aaj Ka Ank Jyotish 10 December 2025: मूलांक 1 को मिलेगी काम की जिम्मेदारी, पढ़ें अंक राशिफल

deltin33 2025-12-10 11:06:28 views 944
  

Aaj Ka Ank Jyotish 10 December 2025: किस मूलांक को मिलेगा लाभ  



भानुप्रिया मिश्रा, एस्ट्रोपत्री। अंक ज्योतिष में दिनांक अंक 1 नेतृत्व करने, खुद को व्यक्त करने और पहल करने की प्रेरणा देता है। वहीं यूनिवर्सल अंक 4 व्यवस्था, अनुशासन और धीरे-धीरे आगे बढ़ने का संकेत देता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मूलांक 1 से लेकर 3 तक का (Today Numerology Horoscope 2025) अंक ज्योतिष राशिफल। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
जन्म संख्या 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)


आज आपके अंदर मजबूत हिम्मत रहेगा। 1 और 4 का मेल आपको फोकस्ड, साहसी और प्रैक्टिकल बनाए रखेगा। आज फैसले लेने की क्षमता तेज रहेगी।
करियर: काम की जिम्मेदारी संभालने के लिए अच्छा दिन रहेगा। आप किसी प्रोजेक्ट की अगुआई कर सकते हैं, टीम को दिशा दे सकते हैं या किसी मुश्किल काम को सुलझा सकते हैं, जिसे बाकी लोग टाल रहे थे। मीटिंग या चर्चा में आपका आत्मविश्वास साफ दिखेगा। नया काम शुरू करने या रुका हुआ काम दोबारा शुरू करने के लिए दिन अच्छा रहेगा।
स्वास्थ्य: ऊर्जा और सहनशक्ति बनी रहेगी। समय पर खाना और पानी पीते रहना जरूरी रहेगा। बेचैनी लगे तो थोड़ी देर टहलना फायदेमंद रहेगा।
रिश्ते: आप खुलकर और सीधे बात करना चाहेंगे। लेकिन बोलने के लहजे पर ध्यान रखें। प्यार और नरमी से की गई बातचीत रिश्ता मजबूत करेगी।
जन्म संख्या 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

  


आज आप भावनात्मक रूप से थोड़े संवेदनशील रह सकते हैं, लेकिन अंक 4 की ऊर्जा आपको प्रैक्टिकल सोच देगी। इससे सही फैसले लेने में मदद मिलेगी।
करियर: टीम के साथ काम करना आसान लगेगा। किसी से अचानक मदद मिल सकती है। बातचीत से जुड़े कामों में अपनी समझ और अनुभव काम आएगा। कोई अटका हुआ मामला सुलझ सकता है।
स्वास्थ्य: मूड बदलता रह सकता है। गहरी सांस लेना, हल्का संगीत सुनना या 10 मिनट का ध्यान मन को शांत रखेगा।
रिश्ते: आज भावनात्मक सुरक्षा की जरूरत महसूस होगी। दिल से की गई बातचीत बहुत सी बातें साफ कर देगी। अविवाहित लोग पुराने रिश्तों पर सोच सकते हैं।
जन्म संख्या 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

  


आज क्रिएटिविटी और अनुशासन साथ चलेंगे। आप प्रेरित भी रहेंगे और जिम्मेदारी से काम भी करेंगे।
करियर: बातचीत, लेखन, प्रेजेंटेशन या रचनात्मक कामों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। आपके विचारों की तारीफ हो सकती है। अंक 4 का असर आपको जमीन से जोड़े रखेगा और पुराने काम पूरे करवाएगा।
स्वास्थ्य: ज्यादा खाने या ज्यादा कैफीन से बचें। हल्का और गर्म भोजन ऊर्जा बनाए रखेगा।
रिश्ते: आज आपकी बातों में असर रहेगा। सही शब्दों से गलतफहमियां दूर हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Mulank 4 Ank jyotish Rashifal 2026: मूलांक 4 वालों के लिए नए साल में क्या होगा खास, वार्षिक अंक राशिफल से जानें

यह भी पढ़ें- Numerology Horoscope 2026: मूलांक 5 के लिए करियर, फाइनेंस और रिलेशनशिप के हिसाब से कैसा रहेगा नया साल?

यह अंकज्योतिष राशिफल Astropatri.com की विशेषज्ञ अंकशास्त्री भानुप्रिया मिश्रा द्वारा तैयार किया गया है। प्रतिक्रिया हेतु संपर्क करें: hello@astropatri.com
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
466862

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com