search

SIR के विरोध में 14 दिसंबर को कांग्रेस निकालेगी रैली, हर वार्ड से 70 कार्यकर्ता रामलीला मैदान में होंगे शामिल

deltin33 2025-12-10 10:36:06 views 990
  

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। कांग्रेस ने एसआइआर के विरोध में 14 दिसंबर को रामलीला मैदान में रैली की घोषणा की है। इसे सफल बनाने के लिए दिल्ली कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। इस रैली में दिल्ली के प्रत्येक वार्ड से कम से 70 कार्यकर्ता शामिल होंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्हें अपने साथ अन्य कार्यकर्ताओं को भी जोड़ने का निर्देश दिया गया है। यहां कुल 250 वार्ड हैं। रैली की तैयारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई।
रैली की तैयारी के लिए बनाया कंट्रोल रूम

उन्होंने कहा, रैली की तैयारी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां सभी वार्डों से दी गई है 70-70 कार्यकर्ताओं के नाम पर काल किया जा रहा है। प्रत्येक बूथ से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। वह स्वयं बादली विधान सभा से आने वाली बस में बैठकर रामलीला मैदान पहुंचेंगे।

सभी वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक व जिला अध्यक्ष भी अपने-अपने वार्ड से आने वाली बस से कार्यकर्ताओं के साथ रैली में पहुचेंगे। सभी जिला अध्यक्षों, ब्लाक अध्यक्षों, सभी पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा की वोट चोरी अब किसी से छुपी नहीं है।
राष्ट्रीय सचिव ने की समीक्षा

बैठक में सांसद और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से रैली के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक नीरज डांगी, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बीपी सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने तैयारी की समीक्षा की। बैठक में दिल्ली के प्रभारी काजी निजामुद्दीन, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज, दिल्ली के पूर्व मंत्री डा. नरेंद्र नाथ सहित अन्य नेता उपस्थित थे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478083