search

पाकिस्तान को फिर मिली खैरात, IMF ने 1.2 अरब डॉलर का नया कर्ज किया मंजूर

LHC0088 2025-12-10 03:07:00 views 1247
  

IMF ने पाकिस्तान के लिए 1.2 अरब डॉलर का ऋण मंजूर किया



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए 1.2 अरब डालर की नई आर्थिक सहायता को मंजूरी दे दी है। यह फैसला वा¨शगटन में हुई IMF बोर्ड की बैठक में लिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान इस ऋण सहायता का उपयोग अपनी कमजोर होती अर्थव्यवस्था को संभालने में करेगा। IMF ने कुल 1.2 अरब डालर की इस मदद को दो हिस्सों में मंजूर किया है। पहला, एक अरब डालर, जो पाकिस्तान की सामान्य आर्थिक स्थिरता के लिए है।
IMF ने पाकिस्तान के लिए 1.2 अरब डॉलर का ऋण मंजूर किया

जबकि 20 करोड़ डालर जलवायु बदलाव और बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने के लिए दिया जाएगा। IMF ने कहा कि पाकिस्तान ने पिछले साल की भयानक बाढ़ के बाद भी अपने आर्थिक कार्यक्रमों को ठीक से चलाया है।

IMF के अनुसार पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है और सरकार ने खर्चों पर कुछ नियंत्रण भी किया है। पाकिस्तान वर्तमान में IMF के 24वें कार्यक्रम में है, जिस पर पिछले साल सहमति बनी थी। इसके तहत उसे 39 महीनों की अवधि में सात अरब डालर की आर्थिक सहायता प्रदान करने पर सहमति बनी थी।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167037