search

UP BJP President: प्रांतीय परिषद सदस्यों के नाम घोषित, यूपी बीजेपी अध्यक्ष के लिए इस चेहरे की दावेदारी सबसे मजबूत

deltin33 2025-12-10 03:06:57 views 1249
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा संगठन चुनाव में अब प्रदेश अध्यक्ष के चुनने की उलटी गिनती शुरू हो गई है। मंगलवार देर रात प्रांतीय परिषद के सदस्यों के नाम घोषित कर दिए गए।

यह प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में एक चुने जाते हैं और प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में मतदान करते हैं। चूंकि 16 दिसंबर से खरमास लग रहा है, इसलिए कोशिश यही है कि इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रदेश में पिछले साल अक्टूबर से चल रहा संगठनात्मक चुनाव इस वर्ष मार्च में कुल 98 में से 70 जिलाध्यक्षों की घोषणा के साथ आगे बढ़ा था। 26 नवंबर को 14 और जिलाध्यक्ष बनाए गए थे, जिससे कुल संख्या 84 हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए 51 प्रतिशत जिलाध्यक्षों का चयन जरूरी होता है, जबकि अब करीब 86 प्रतिशत जिलाध्यक्ष चुन लिए गए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए आवश्यक प्रांतीय परिषद का भी गठन पूरा हो गया है। इसमें हर विधान सभा से एक सदस्य चुना जाता है और सभी जिलों में जिला चुनाव अधिकारियों ने मंगलवार देर रात इनकी घोषणा कर दी।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष के पद पर पार्टी के भीतर कई दावेदारों के नाम चर्चा में हैं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक सबसे मजबूत दावेदारी किसी ओबीसी चेहरे की मानी जा रही है। वर्ष 2027 के विधान सभा चुनाव को देखते हुए पार्टी सबसे बड़े सामाजिक वर्ग को साधने की रणनीति पर काम कर रही है। हालांकि, चर्चा किसी ब्राह्मण चेहरे पर भी दांव लगाने की है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478039