कानपुर एयरपोर्ट में पांच दिन में आठ उड़ानें निरस्त, आज मुंबई की उड़ान निरस्त, बेंगलुरु व दिल्ली की समय से आईं

deltin33 Yesterday 01:07 views 1092
  



जागरण संवददाता, कानपुर। Latest news on indigo flights: हवाई यात्रियो की समस्याएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हालत यह है कि पांच दिन में आठ उड़ाने निरस्त हो चुकी हैं। मंगलवार को मुंबई की उड़ान निरस्त होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जरूरतमंद यात्रियों को तीन-चार गुणा ज्यादा पैसे देकर हवाई यात्रा का विकल्प चुनना पड़ा तो कुछ ने अन्य साधनों का सहारा लिया। इंडिगो ने मुंबई की उड़ान निरस्त होने के बाद यात्रियों को टिकट वापसी या अगले शेड्यूल में यात्रा का विकल्प दिया। ज्यादातर यात्रियों ने टिकट वापसी का विकल्प चुना। बेंगलुरु और दिल्ली की उड़ानें समय से आईं और गईं। दिल्ली की अपेक्षा बेंगलुरु से आने और जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रही। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

इंडिगो एयरलाइंस में क्रू की कमी और चेक इन सिस्टम में आई तकनीकी समस्या का असर अभी खत्म नहीं हो रहा है। शुक्रवार को कानपुर आने और जाने वाली दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद की उड़ानें निरस्त रहीं थीं। शनिवार को दिल्ली की उड़ान नहीं आ सकी थी। रविवार को मुंबई की उड़ान निरस्त रही थी। सोमवार को हैदराबाद व दिल्ली की उड़ानें निरस्त रहीं। मंगलवार को मुंबई की उड़ान निरस्त रही। मुंबई की उड़ान का समय दोपहर 2:35 पर आने और 3:15 पर जाने का है।

  

इंडिगो अफसरों का दावा है कि सभी यात्रियों को मुंबई उड़ान निरस्त होने की सूचना समय से दी गई थी। ज्यादातर यात्रियों ने अपनी टिकट वापसी कराई है। बेंगलुरु व दिल्ली की उड़ानें समय से आईं और गईं। बेंगलुरू की उड़ान दोपहर 12:50 पर आती और 1:25 पर जाती है। दिल्ली की उड़ान का आने का समय दोपहर दो बजे और जाने का समय 2:40 बजे है। बेंगलुरु से 177 यात्री आए और 230 यात्री गए। दिल्ली की उड़ान से 70 यात्री आए और 160 गए।

  

यात्रियों की बात


  


बेंगलुरु में एक कंपनी में मार्केटिंग का काम करती हूं। एक माह पहले टिकट लिया था। फ्लाइट संचालन में गड़बड़ी से काफी आशंकित थी। सोमवार को बेंगलुरु की फ्लाइट निरस्त थी, तो डर जरूर था क्योंकि आफिस ज्वाइन करना था।
- अस्मिता द्विवेदी, नौबस्ता

  


बेंगलुरु में 15 दिन पहले भाई अब्दुल्ला के पास घर से चार लोग गए थे। वहां से वापसी की फ्लाइट से आठ दिसंबर का टिकट था। उस दिन फ्लाइट निरस्त हो गई थी। नए शेड्यूल में मंगलवार को सीधी फ्लाइट मिल गई।
- मो. हुसैन, सुतरखाना

  


दिल्ली में 17 दिसंबर को दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहा हूं। घर से एयरपोर्ट आते समय बार - बार मोबाइल चेक करता रहा था कि कहीं इंडिगो से फ्लाइट निरस्त होने का मैसेज ही न आ जाए, पर फ्लाइट आ रही है। ऊपरवाले का शुक्र है।
- अयूब , फतेहपुर

  


बेटी मेधा अग्रवाल दिल्ली में जाब करती है। बेटा श्याम बंगलुरू में। पिताजी के निधन पर वह दोनों आए थे। बेटी को एयरपोर्ट छोड़ने आया हूं। जब फ्लाइट आकर चली जाएगी, इसके बाद ही वापस घर जाऊंगा।
- सुशील अग्रवाल, सिविल लाइन

  


अपने आफिस के किसी काम के सिलसिले में दिल्ली गया था, सोमवार को वहां से फ्लाइट निरस्त थी। मंगलवार के लिए निजी बस व ट्रेन से टिकट देखना शुरू कर दिया था। सुबह तक इंडिगो से कोई मैसेज नहीं आया तो भरोसा हुआ कि आसानी से घर पहुंच जाउंगा।
- मो. उमर, प्रेमनगर


  

आज से बेंगलुरु की नियमित उड़ान पर संशय


बुधवार से बेंगलुरु की उड़ान नियमित होने पर संशय है। मंगलवार देर शाम तक इस पर फैसला नहीं हो सका था। विमानन कंपनी के अधिकारी कुछ भी कहने से इनकार करते रहे। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि देर शाम तक इंडिगो स्थिति स्पष्ट नहीं कर सका है। बेंगलुरु की उड़ान 10 दिसंबर से नियमित होने का शेड्यूल सात दिसंबर को जारी किया गया था। हैदराबाद की उड़ान की सुविधा अभी सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को मिलती है। बेंगलुरु के लिए मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान मिलती है। दिल्ली और मुंबई के लिए हर रोज उड़ान है। नए शेड्यूल के मुताबिक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बेंगलुरु की उड़ान का समय पहले की तरह दोपहर 12:50 बजे आने और दोपहर 1:25 पर जाने का बताया गया था। सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को बेंगलुरु की उड़ान दोपहर 12:05 पर आएगी और दोपहर 12:35 बजे जाएगी। दिल्ली में इंडिगो के मैनेजर क्म्युनिकेशन अंकित सक्सेना से इस बारे में बातचीत की गई तो वह स्थिति स्पष्ट नहीं कर सके। एयरपोर्ट निदेशक प्रदीप यादव ने बताया कि देर शाम तक बेंगलुरु की उड़ान बुधवार से नियमित होने की जानकारी नहीं दे सका है। हो सकता है रात तक यह स्थिति स्पष्ट हो जाए।

-
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.