search

Goa Nightclub Fire: इंटरपाेल ने थाईलैंड पुलिस से लूथरा बंधुओं के बारे में जल्द मांगी सूचना

Chikheang 2025-12-9 21:11:21 views 1241
  

इंटरपोल ने थाईलैंड की सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क कर दोनों भाईयों के बारे में जल्द से जल्द जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।  



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तरी गोवा के अरपोरा गांव स्थित नाइट क्लब बिर्च बाय रोमियो लेन में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो जाने के मामले में गोवा पुलिस अजय गुप्ता नाम के एक अन्य व्यवसायी की तलाश में भी दिल्ली-एनसीआर में उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अजय गुप्ता, बिर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक सौरभ लूथरा व गौरव लूथरा का बिजनेस पार्टनर बताया जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उधर लूथरा बंधुओं के खिलाफ सात दिसंबर को लुक आउट सर्कुलर नाेटिस जारी कराने के बाद सीबीआई के इंटरपोल ने थाईलैंड की सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क कर दोनों भाईयों के बारे में जल्द से जल्द जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। इंटरपोल ने लूथरा बंधुओं के खिलाफ ब्लू नोटिस भी जारी कर दिया है। ब्लू नोटिस का मतलब आरोपितों की पहचान, उनकी लोकेशन और गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाना होता है।

इंटरपोल ने फुकेट पुलिस से कहा है कि वे लूथरा बंधुओं को पकड़कर जल्द हिरासत में ले लें और इसकी सूचना गोवा पुलिस को दें। नाइट क्लब में आगजनी की घटना के तुरंत बाद लूथरा ब्रदर्स मुंबई से इंडिगो एयरलाइंस से रविवार तड़के ही भारत से फुकेट भाग गए थे। जानकारी के मुताबिक गोवा पुलिस ने पंजाबी बस्ती, सब्जी मंडी से सोमवार सुबह भरत काेहली नाम के जिस मैनेजर को गिरफ्तार किया है वो सौरभ लूथरा की कार भी चलात था।

भरत के पिता भी सौरभ के पिता की गाड़ी चलाते थे। सूत्रों के मुताबिक सौरभ लूथरा ने गोवा में भरत के नाम पर भी कुछ क्लब के लाइसेंस लिए थे। इसलिए लूथरा ब्रदर्स ने बिर्च बाइ रोमियो लेन नाइट क्लब के आपरेशनल काम देखने की जिम्मेदारी भरत कोहली को सौंप रखा था।

गोवा पुलिस जांच यह भी जांच कर रही है कि भरत कोहली को फ्रंट पर रखने का मकसद क्या था। क्या किसी कानूनी पचड़े से बचने के लिए लूथरा ब्रदर्स ऐसा कर रहा था। गोवा पुलिस ने क्लब के आनरशिप के सभी दस्तावेज जब्त कर लिए हैं।

यह भी पढ़ें- कानून का डंडा: दिल्ली IT ने जब्त की सोबती की करोड़ों की संपत्ति; जानिए कैसे चालक को बनाया गया मोहरा?
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169170