search

OMG: चिलिका झील में मछली पकड़ने के लिए फेंका था जाल, फंस गया 12 फुट का अजगर

LHC0088 2025-12-9 16:09:12 views 1244
  

जाल में फंसा अजगर। फोटो सोशल मीडिया



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के चिलिका झील में सोमवार को लगभग 12 फुट लंबा अजगर मछली पकड़ने के दौरान एक जाल में फंस गया, जिसे बाद में सुरक्षित रूप से बचा लिया गया।

यह घटना बलुगांव के पास स्थित लम्बोधरपुर गांव के निकट हुई, जहां स्थानीय मछुआरों ने सुबह-सुबह अपने जाल में इस विशाल सांप को फंसा हुआ देखा।

मछुआरों के मुताबिक, अजगर का वजन लगभग 40–50 किलोग्राम होगा। अचानक इस विशालकाय सांप को देखकर वे घबरा गए और तुरंत अधिकारियों को सूचना दी। टीम के पहुंचने तक अजगर जाल में ही फंसा रहा।
चिलिका वन्यजीव प्रभाग द्वारा बचाव अभियान

सूचना मिलते ही चिलिका वन्यजीव प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक बचाव अभियान चलाया। टीम का नेतृत्व कर रहीं वन्यजीव रेंजर रश्मिता जेना ने पुष्टि की कि अजगर को जाल से सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बचाव के बाद सांप की स्थिति स्थिर पाई गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
काली जगेश्वर पहाड़ियों में छोड़ा गया

सफल बचाव अभियान के बाद, अजगर को पास की काली जगेश्वर पहाड़ियों में ले जाकर जंगल में छोड़ा गया। अधिकारियों ने बताया कि इस स्थान का चयन सांप की सुरक्षा और उसके प्राकृतिक आवास की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए किया गया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167031