search

Delhi Accident: कैंटर ने स्कूटी सवार भाई-बहन को मारी टक्कर, आरोपी चालक गिरफ्तार

Chikheang 2025-12-9 15:38:46 views 1258
  

भाई-बहन को एक कैंटर ने जोरदार टक्कर मारी। जागरण



जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली में राजपार्क थाना क्षेत्र में स्कूटी पर सवार होकर जा रहे भाई-बहन को एक कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान कैंटर का पहिया स्कूटी पर पीछे बैठी बहन पर चढ़ गया। जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, भाई को भी गंभीर चोट लगी है, जिससे पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कैंटर को जब्त कर आरोपी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

जानकारी के मुताबिक, 60 वर्षीय अशोक अपनी 45 वर्षीय बहन रितु के साथ रोहिणी सेक्टर-2 में रहते थे। दोनों ही अविवाहित थे। अशोक रोहिणी में ही किराना स्टोर चलाते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार की रात दोनों ही एक स्कूटी पर सवार होकर मंगोलपुरी बी ब्लाक फ्लाईओवर के पास पहुंची ही थे, तभी तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। दोनों ही सड़क पर गिर गए, तभी रितु कैंटर के पहिए के नीचे आ गई।

वहीं, आसपास मौजूद लोगों ने चालक को पकड़कर इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। वहीं, घायल अशोक को पहले अस्पताल में पहुंचाया। क्राइम पर फारंसिक टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आरोपी चालक से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169122