search
 Forgot password?
 Register now
search

BPSC TRE 4: बिहार शिक्षक भर्ती पर बड़ा अपडेट, इस डेट तक आएगा नोटिफिकेशन, 27 हजार पदों पर होगी भर्ती

Chikheang 2025-12-9 15:39:04 views 569
  

bpsc tre 4 notification



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4) का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया की इस भर्ती के लिए संबंधित विभागों द्वारा रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई है। यह काम पूरा होते ही भर्ती की प्रक्रिया स्टार्ट कर दी जाएगी। उनके द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक BPSC TRE 4 Vacancy के लिए अधिसूचना अगले माह 26 जनवरी तक आ सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
27 हजार पदों पर होगी भर्ती

शिक्षा मंत्री की ओर से दिए गए बयान के मुताबिक प्राथमिक, मिडिल स्कूल एवं प्लस 2 स्कूलों में टीआरई 4 के माध्यम से 27000 हजार पदों पर भर्ती हो सकती है। भर्ती के लिए आवेदन बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) द्वारा लिए जायेंगे।

  
पात्रता एवं मापदंड

बिहार शिक्षक भर्ती के लिए कक्षा के अनुसार अलग-अलग योग्यता निर्धारित है। प्राथमिक स्कूलों (कक्षा 1-5) में शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए के लिए अभ्यर्थी का 12वीं के साथ डी.एड / बी.एड / बी.एल.एड + सीटीईटी / बीटीईटी पेपर-1 पास होना जरूरी है। मिडिल स्कूल (कक्षा 6 से 8) एवं माध्यमिक (कक्षा 9 से 10) के लिए ग्रेजुएशन, B.Ed. के साथ ही TET/ CTET उत्तीर्ण चाहिए। इन सबके अलावा उच्चतर माध्यमिक (कक्षा 11 से 12) के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ B.Ed. और संबंधित विषय में विशेषज्ञता आवश्यक है, साथ ही न्यूनतम 50% अंक और बिहार TET (BTET) या CTET पास होना अनिवार्य है। अभी तक STET के लिए कोई भी नोटिफिकेशन नहीं आया है। नई नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही इस पर जानकारी साझा की जाएगी।

जानकारी के लिए बता दें कि बीपीएससी की ओर से अब तक तीन चरणों की भर्ती पूरी हो चुकी है। TRE 1 में 1.70 लाख पदों पर, TRE 2 में 70,000 शिक्षकों के पदों पर भर्ती की गई थी। इसके अलावा टीआरई -3 में कुल 87,774 पदों पर भर्ती निकाली गई थी जिसमें से 66,603 पदों पर नियुक्तियां हुई थीं।

यह भी पढ़ें- HP Patwari Recruitment 2025: हिमाचल प्रदेश में पटवारी के 530 पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन इस डेट से होंगे स्टार्ट
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156632

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com