यूपीसीए की सीनियर महिला टीम में अमीशा का चयन।
जागरण संवाददाता, मेरठ। शहर की उभरती क्रिकेटर अमीशा ने एक बार फिर मेरठ का नाम रोशन किया है। अमीशा का चयन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की सीनियर महिला टीम में सत्र 2025-26 के लिए हुआ है।
पिछले कुछ वर्षों से शानदार प्रदर्शन कर रहीं अमीशा ने 2020 से 2022 तक अंडर-19 टीम में उत्कृष्ट खेल दिखाया। 2023 और 2024 में अंडर-23 टीम का हिस्सा रहीं।
डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा अमीशा राइट हैंड ओपनिंग बैटर और राइट हैंड आफ-स्पिन आलराउंडर हैं। अमीशा सधी हुई बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के लिए जानी जाती हैं। वह कोच चेतन रतूड़ी के मार्गदर्शन में फ्रेंड्स क्रिकेट अकादमी सिसोली में अभ्यास करती हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अमीशा के पिता संजय कुमार ने बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि उसने मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। अब उसका लक्ष्य भारतीय महिला टीम में जगह बनाना है। चेतन रतूड़ी ने बताया कि अमीशा आठ अक्टूबर से चंडीगढ़ में शुरू होने वाले सीनियर महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश की ओर से मैदान में उतरेंगी। |