search

समस्तीपुर में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले युवक की गोली मारकर हत्या, Roommate फरार

Chikheang 2025-10-5 20:36:20 views 1198
  घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। जागरण





जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Samastipur News: शहर के भवानी नर्सिंग होम गली में शनिवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर रविवार की सुबह नगर और मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम घटना की तफ्तीश में जुटी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

युवक की पहचान राम नरेश महतो के पुत्र राहुल कुमार (26) के रूप में हुई। वह खानपुर थाना क्षेत्र की खानपुर पंचायत के वार्ड 5 का रहने वाला बताया गया है। बताया गया कि देर रात उसकी हत्या उसके ही कमरे में की गई। उसे एक गोली आंख के पास मारी गई है।



  

बताया गया कि वह यहां रहकर पढ़ाई लिखाई किया करता था। वह सामान्य प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी किया करता था। उसकी हत्या किन कारणों से की गई है। यह बात फिलहाल पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सकी है। पिता ने बताया कि पुलिस की सूचना पर यहां पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली।

उन्होंने कहा कि उनका पुत्र करीब दस साल से यहां रह रहा था। वहीं घटना के बाद से उसका रूम पार्टनर फरार है। कमरे में एक बेड के अलावा अतिरिक्त गद्दा बिछा मिला है। साथ ही फ्रिज आदि भी लगा मिला है।



   

आशंका है कि देर रात किसी बात को लेकर हुए विवाद में उसे गोली मारी गई। उसका शव चौकी पर पड़ा था। सुबह किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन करते हुए उसके मोबाइल से उसके स्वजनों का नंबर निकाल उन्हें सूचना दी।

इधर, घटना के बाद में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर एस‌एस‌एल टीम भी छानबीन कर रही है। बताया गया कि मकान मालिक यहां नहीं रहते हैं। अन्य किरायदार भी पर्व में अपने-अपने घर ग‌ए हुए थे। वहीं सूचना पर मकान मालिक भी पहुंचे हैं। पुलिस ने उनसे आवश्यक पूछताछ की है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953