search

4 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 12 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार, मजदूरी कर लौटी मां से मासूम ने रोते हुए बताई आपबीती

Chikheang 2025-12-9 06:06:02 views 1244
  



जागरण संवाददाता, बरेली। यह घटना कानूनन जितना बड़ा अपराध है, समाज के लिए उतनी ही चिंताजनक। हर खतरे से बेफिक्र चार वर्षीय बालिका अपने घर में अकेले खेल रही थी। उसी दौरान घर में घुसे 12 वर्षीय किशोर ने उससे दुष्कर्म किया। वह छटपटाने लगी। चीखी-चिल्लाई तो आरोपित वहां से भगाकर छिप गया। सोमवार को उसे पकड़कर किशोर न्यायालय भेज दिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

किशोर के स्वजन उसकी उम्र 12 जबकि पीड़ित पक्ष के लोग इससे अधिक बता रहे हैं। आरोप-प्रत्यारोप होते रहे मगर, कार्रवाई कागजों की बुनियाद पर आगे बढ़ी। आंवला क्षेत्र के गांव में रहने वाली महिला घरों में बतौर सहायिका और उनके पति मजदूरी करते हैं। रविवार को दोनों काम पर गए थे। आठ वर्षीय बेटा दोस्तों के साथ खेलते हुए कहीं चला गया।

बच्ची ने बताई आपबीती

घर में चार वर्षीय बिटिया अकेली थी। आरोप है कि वहां पहुंचे दूसरे संप्रदाय के 12 वर्षीय बालक ने उससे दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद उसकी मां घर लौटी तो बालिका ने आपबीती सुनाई। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपित के घर शिकायत करने पहुंचे तो उसके पिता ने धमकाया। थाने में शिकायत की तो परिणाम भुगतना होगा।

थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बालिका की मां की तहरीर के आधार पर किशोर व उसके पिता के विरुद्ध पाक्सो, दुष्कर्म, घर में घुसकर चोट पहुंचाने, धमकाने की धारा में प्राथमिकी लिखी गई। सोमवार दोपहर को आरोपित किशोर को पकड़कर किशोर न्यायालय भेज दिया गया। अब किशोर के पिता की तलाश की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169122