search
 Forgot password?
 Register now
search

Agra Lucknow Expressway: ड्राइवर को झपकी लगी और कार पिकअप में जा घुसी, आठ साल का मासूम बुरी तरह घायल

LHC0088 2025-12-9 03:37:51 views 819
  

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



संंसू, जागरण-फतेहाबाद (आगरा)। Agra Lucknow Expressway के किलोमीटर 28 600 पर मुजफ्फरपुर बिहार से रोहतक हरियाणा जा रही एक कार पिकअप वाहन में पीछे से जा टकराई।

हादसा रविवार रात उस समय हुआ जब कार चालक अमर कुमार पुत्र महेंद्र साहनी, निवासी मकान संख्या 1032/17 रोहतक रोड, थाना रोहतक, जिला हरियाणा, को गाड़ी चलाते समय अचानक नींद आ गई।

कार में चालक के साथ लालती देवी पत्नी महेंद्र साहनी, पुत्री चमेली देवी, शोभा कुमारी पत्नी अमर सिंह, बेटा शिवम, अभिषेक कुमार पुत्र लखेन्दर तथा तीन वर्षीय दिव्या पुत्री लखेन्दर सवार थे।

कार आगे चल रही बुलेरो पिकअप में जा घुसी, जिसे रंजीत पुत्र फुलकान झा निवासी हाउस न. 2027, ओखला फेज-1, दिल्ली चला रहा था। जोरदार टक्कर से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में कार में बैठे शिवम उम्र लगभग 8 वर्ष के पैर में गंभीर चोट लग गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सूचना मिलते ही यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी सोवरन सिंह तथा चौकी प्रभारी लुहारी देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे को तत्काल सीएचसी भिजवाया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
154557

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com