search

करनाल में धोखाधड़ी का मामला, कनाडा और आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये ठगे

LHC0088 2025-12-9 03:37:53 views 863
  

कनाडा-आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये ठगे।



जागरण संवाददाता, करनाल। कनाडा व आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। घरौंडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गांव अलीपुर खालसा के अनमोल ने बताया कि एक दोस्त के माध्यम से उसकी पहचान अरुण नामक व्यक्ति से फोन पर हुई थी। अरुण ने दावा किया कि उसका आफिस कुरुक्षेत्र सेक्टर-10 मार्केट में विक्टोरिया ग्लोबल एजुकेशन सर्विस के नाम से है और वह एक महीने में कनाडा या आस्ट्रेलिया भेज देगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नवंबर 2024 में अरुण कोहंड में उनके घर आया और 15 लाख रुपये में डील तय हुई। अनमोल के पिता ने उसी समय 5 लाख रुपये कैश में दे दिए। बाद में अरुण के कहने पर कुल 15 लाख रुपये उसके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। अनमोल ने बताया कि रुपए लेने के बाद आरोपित उन्हें लगातार गुमराह करता रहा और कोई दस्तावेज नहीं दिया।

एक साल बीतने पर जब परिवार ने रुपये और पासपोर्ट सहित सभी कागज वापस मांगे, तो अरुण धमकाने लगा। कहा कि उसके रिश्तेदार एसपी के साथ रहते हैं। पुलिस जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर उमेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166986