search

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट से उड़ानों की बढ़ने लगी संख्या, 28 फ्लाइट्स रहीं कैंसिल

deltin33 2025-12-9 02:08:46 views 1232
  



जागरण संवाददाता, पटना। तीन दिसंबर से प्रभावित चल रहीं इंडिगो की उड़ान सेवाएं धीरे-धीरे पुराने ढर्रे पर लौटने लगी है। इससे जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पटना पर उड़ानों की संख्या बढ़ी है। हालांकि स्थिति सामान्य होने में अभी समय लगेगा। सोमवार को दिनभर में आने और जाने वाली कुल 14 जोड़ी यानी 28 उड़ानें रद कर दी गईं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

14 आने व 14 जाने वाली फ्लाइट्स रद की गई हैं। इनमें इंडिगो की 14 जोड़ी व स्पाइसजेट की दो जोड़ी फ्लाइट शामिल हैं। अचानक उड़ानें रद होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कई यात्री घंटों तक एयरपोर्ट पर जानकारी के इंतजार में बैठे रहे, जबकि कुछ को अपनी यात्रा योजना रद करनी पड़ी। इस बीच यात्रियों के लिए राहत की बात ये रही कि एयरपोर्ट से इंडिगाे, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस व स्पाइसजेट की 31 जोड़ी उड़ानें आईं व गईं। यानी, 62 फ्लाइट ने उड़ानें भरीं।

बता दें कि रविवार को दिनभर में आने और जाने वाली कुल 18 जोड़ी यानी 36 उड़ानें रद कर दी गई थीं। इनमें इंडिगो की 16 जोड़ी व स्पाइसजेट की दो जोड़ी फ्लाइट शामिल थीं। इस दिन एयरपोर्ट से इंडिगाे, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस व स्पाइसजेट की 25 जोड़ी उड़ानें आईं व गईं थीं यानी 50 फ्लाइट ने उड़ानें भरी थीं।

इससे पूर्व शुक्रवार को इंडिगो की 52, शनिवार को इंडिगो की 24 व स्पाइसजेट की चार उड़ानें रद की गई थीं। यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर रखा है। 0612-220797 व 9471000714 पर यात्री 24 घंटे अपनी परेशानी साझा कर सकते हैं या सहायता के लिए फोन कर सकते हैं।
ये उड़ानें रहीं रद

दिल्ली की चार जोड़ी, हैदाराबाद की तीन, बेंगलुरु की तीन, कोलकाता की एक, अहमदाबाद की एक, मुंबई की एक व चेन्नई की एक जाेड़ी उड़ानें रद रहीं।
विलंब हुईं उड़ानें

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, पटना पर सोमवार मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट करीब दो घंटे विलंब से पहुंची। इसी प्रकार गाजियाबाद से इंडिगो की फ्लाइट करीब एक घंटे विलंब से पहुंची।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478000