search

कल उन्नाव में साढ़े तीन घंटे रहेंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल जारी

LHC0088 2025-12-9 01:12:43 views 850
  



जागरण संवाददाता, उन्नाव। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल मंगलवार को 09 दिसंबर को लगभग साढ़े तीन घंटे उन्नाव में रहकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने बताया कि उप मुख्यमंत्री अपराह्न एक बजे पार्टी कार्यालय फैंटेसी मोटल बाईपास पहुंचेंगे। जहां भाजपा जिला और मंडल कमेटी व मानीटरिंग टीम की बैठकों में शामिल होंगे।

उसके बाद पौने तीन बजे सदर विधानसभा के गांव टीकर में भाजपा की बूथ समीक्षा बैठक करेंगे। 3:30 बजे लोकनिर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। उसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी के आवास जाएंगें वहां 4:30 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167001