search

पुलिस की दादागिरी... जालौन में पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पर दारोगा की बेरहमी, कमरे में बंद कर पीटा

deltin33 2025-12-9 00:12:44 views 848
  



संवाद सहयोगी, माधौगढ़ (जालौन)। जालौन में पुलिस अधिकारी की दादागिरी का मामला सामने आया है। दरोगा ने भाजपा नेता को कमरे में बंद करके बुरी तरह से पीटा। इसकी जानकारी होते ही कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

कस्बे में मकान का दो भाइयों में विवाद चल रहा है। जिसमें भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष 25 साल से दुकान किराए पर लिए हैं। जिसमें वह टूरिस्ट बसों की बुकिंग कार्यालय खोले हैं। दुकान में एक पक्ष की महिला ने ताला लगा दिया तो उन्होंने दूसरे पक्ष से इसकी शिकायत दी थी। इस पर दोनों पक्ष झगड़ने लगे तो महिला ने उनके विरद्ध कोतवाली में शिकायत कर दी थी। शिकायत पर दारोगा उन्हें थाने लाए और प्रभारी निरीक्षक के कमरे में बंद करके मारपीट की जिससे वह घायल हो गए थे। सूचना पर भाजपा के कई कार्यकर्ता पहुंचे और हंगामा किया। बाद में सीओ अम्बुज यादव ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

  


माधौगढ़ कस्बा के रामपुरा बस स्टैंड के पास एक मकान को लेकर एक पक्ष से अरविंद कुमार, सुरेंद्र कुमार व दूसरे से राजकुमार का न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह उर्फ कोमल सिंह निवासी मिहौनी उसी मकान में 25 साल से किराए पर दुकान लिए हैं। अरविंद कुमार व राजकुमार के बीच मकान को लेकर विवाद हो गया था। इस पर राजकुमार की पत्नी सीमा ने दुकान में अपना ताला लगा दिया था।

  

  

सोमवार की शाम जब अरविंद दुकान खोलने पहुंचे तो ताला बंद होने पर उन्होंने जयंत कुमार से इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद मकान मालिक जयंत व राजकुमार में दुकान का ताला खोलने के लेकर विवाद होने लगा। इस पर राजकुमार की पत्नी सीमा ने कोतवाली में शिकायत की तो कस्बा इंचार्ज अंकुर भाटी, सिपाही सुमित कुमार भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष व दुकान मालिक कोमल सिंह को कोतवाली ले आए। कोतवाल के कमरे में बंद करके दारोगा व सिपाही ने उनके साथ मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।

  

  

पूर्व उपाध्यक्ष की पिटाई की खबर से 25-30 भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और सीओ अम्बुज यादव को सूचना दी। सीओ ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। इसके बाद भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष कोमल सिंह ने दारोगा व सिपाही को निलंबित करने को लेकर कोतवाली में तहरीर दी है। इस दौरान ब्लाक प्रमुख मोहित कुमार, मंडल अध्यक्ष कमलापत कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, सुनील तोमर, केटी तोमर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता सहित कई लोग कोतवाली में देर शाम तक बैठे रहे।

  



-भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष को महिला की शिकायत पर पकड़ा गया था। दारोगा पर मारपीट का आरोप लगाया है जिसकी जांच कराई जा रही है। साथ ही उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है।
अम्बुज यादव, सीओ माधौगढ़
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477988