search

रिश्तों की अजब-गजब कहानी: तीसरे प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, दूसरा पति 1.5 साल के बच्चे के लिए परेशान

cy520520 2025-12-8 17:08:42 views 761
  

सांकेतिक तस्वीर।



संवाद सूत्र, जागरण, सुरीर। पहले पति को छोड़कर दूसरे के साथ शादी कर लेने और अब दूसरे को छोड़कर तीसरे के साथ चंपत होने के आरोप का मामला सामने आया है। दूसरे पति ने इस मामले की पुलिस से शिकायत करते हुए साथ ले गई बेटे को दिलाने की गुहार लगाई है। मामला थाना सुरीर क्षेत्र के गांव का है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

साथ ले गई बेटे के लिए भटक रहा है दूसरा पति


शिकायतकर्ता का आरोप है कि करीब 14 साल पहले उसकी एक महिला से शादी हुई थी। जो अपने पहले पति को छोड़कर आई थी। शादी के बाद दोनों के संसर्ग से दो पुत्र पैदा हो गए। उसकी पत्नी स्वछंद विचारों की महिला थी, जो बिना बताए घर से चली जाती थी और पूछने पर झगड़ा करने पर उतारू हो जाती थी। उसे कई बार समझाया लेकिन अपनी जिद के आगे किसी की बात मानने को तैयार नहीं थी।
आठ महीने पहले काम के लिए बाहर गया था दूसरा पति

आठ माह पहले काम करने के लिए बाहर गए थे, उनकी अनुपस्थिती में  पत्नी उनके डेढ़ वर्षीय बेटे को लेकर तीसरे व्यक्ति के साथ चंपत हो गई। वापिस लौटने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। तलाश के दौरान पता चला कि पत्नी डेढ़ वर्षीय बेटा को लेकर इगलास क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ रह रही है। शिकायत कर्ता ने पत्नी से अपने बेटे को दिलाने की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164597