search

Noida Crime: दोस्तों ने शराब पीकर की थी मनीष की हत्या, गाली-गलौज बनी वजह

deltin33 2025-12-8 15:07:59 views 763
  



संवाद सहयोगी, दनकौर। दनकौर पुलिस ने मनीष की हत्या के दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपितों की निशानदेही पर मृतक की कार और मोबाइल को पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है। शनिवार को स्वजन द्वारा मनीष के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

असतौली गांव का रहने वाला मनीष ( 24 वर्ष ) अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। जबकि उसकी बड़ी बहन भी है जो शादीशुदा है। 29 नवंबर को वह अपने गांव निवासी भारत कुमार और पतलाखेड़ा गांव निवासी बाबी भाटी के साथ घर से कार लेकर घूमने निकला था। तीनों दोस्तों ने बिलासपुर कस्बा के पास एक ट्यूबवेल पर शराब पी।

पुलिस के अनुसार शराब पीते समय किसी बात को लेकर आपस में गालीगलौज होने लगी। भारत कुमार और बाबी भाटी ने पहले तो गालियों का विरोध किया। उसके बाद मनीष का गला दबा दिया। गला दबाने पर दम घुटने के कारण मनीष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

इसके बाद दोनों हत्यारोपित शव को ठिकाने लगाने के लिए जमालपुर गांव के पास नहर के पुल पर पहुंचे। शव को नहर में फेंक दिया। तीन दिन तक नहर में तलाश के बाद शनिवार को उसका शव नहर से बरामद हुआ।

पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को ही उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478003