search

SIR In UP: आगरा में मुख्यमंत्री योगी की बैठक, एसआईआर पर होगी समीक्षा

deltin33 2025-12-8 14:07:25 views 1244
  

योगी आदित्यनाथ की फाइल फोटो।



जागरण संवाददाता, आगरा। सरकार और संगठन के बीच समन्वय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आयुक्त सभागार में बैठक लेंगे। इस बैठक में आगरा मंडल के भाजपा पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा भी करेंगे। रविवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बैठक की तैयारियाें में लगे रहे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
आयुक्त सभागार में जुटेंगे आगरा मंडल के भाजपा पदाधिकारी और अधिकारी



एसआईआर को लेकर प्रशासन पूरी ताकत लगा रहा है। वहीं भाजपा भी अपने बूथ लेबल एजेंट और संयोजकों के माध्यम से घर-घर घंटी बजा रही है। शुक्रवार को प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने समीक्षा कर पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। अब सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां आ रहे हैं। समन्वय बैठक में वे अन्य विषयों के साथ ही एसआईआर पर गहनता से समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों से फीडबैक भी लेंगे। खेरिया एयरपोर्ट पर वे 3.10 बजे पहुंच जाएंगे। यहां से सीधे मुख्यमंत्री आयुक्त सभागार पहुंचेंगे। 4.30 बजे तक बैठक करने के बाद वे वापस खेरिया एयरपोर्ट जाएंगे और यहां से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
तैयारियों में लगे रहे अधिकारी, पर्यटन मंत्री और गन्ना मंत्री भी होंगे बैठक में शामिल

मुख्यमत्री की बैठक में आगरा के साथ ही मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ ही चारों जिले के अध्यक्ष, संयोजक और जनप्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे। बैठक में शामिल होने पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौ. लक्ष्मी नरायण भी आएंगे। रविवार को मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह, पुलिस आयुक्त दीपक कुमार, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी व अन्य अधिकारियों ने रविवार को तैयारियों का जायजा भी लिया।
like (0)
deltin33administrator

Related threads

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477959