search

जिले में बूथों पर विशेष कैंप लगाकर भरे गए गणना फॉर्म, 84 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का काम पूरा

cy520520 2025-12-8 01:41:54 views 1253
  

प्रत्येक बूथ पर लगा विशेष कैंप।



संवाद सूत्र, बाराबंकी। गहन मतदाता पुनरीक्षण चल रहा है। रविवार को प्रत्येक बूथों पर गणना प्रपत्र भरने के लिए विशेष कैंप आयोजित हुआ। दो प्रतिशत प्रपत्र भरे गए, अब जिले में आंकड़ा 84 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पहुंच गया है।

जिले में 2595 बूथों पर गहन मतदाता पुनरीक्षण का विशेष कैंप आयोजित हुआ। यहां सुबह से लेकर शाम तक लोगों ने गणना प्रपत्र भरे।

एडीएम निरंकार सिंह ने बताया कि 23 लाख 31 हजार मतदाता हैं, जिसमें लगभग 84 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। रविवार को आयोजित हुए विशेष दिवस पर बेहतर कार्य हुए हैं।

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने रविवार को असंद्रा शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विशेष एसआइआर अभियान की समीक्षा की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर अभियान बहुत महत्वपूर्ण है। किसी भी पात्र का नाम सूची से हटने न पाए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने बेड़हरी, असंद्रा, मिर्चिया और शेषपुर के बूथ अध्यक्ष, बीएलए, शक्ति केंद्र संयोजक और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा की। इस मौके पर शशांक चौरसिया, मंडल अध्यक्ष सिद्धौर प्रवीण सिंह, अंबरीष रावत, लल्लू रावत, हनुमान वर्मा मौजूद रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164597