search

गोंडा में बस और कार की टक्कर में मां-बेटे समेत तीन की दर्दनाक मौत, भाई-बहन घायल

Chikheang 2025-12-7 23:07:58 views 938
  

बस और कार की टक्कर में मां-बेटे समेत तीन की मौत।



संवाद सूत्र, वजीरगंज (गोंडा)। गोंडा-अयोध्या हाईवे स्थित चंदापुर के पास उत्तराखंड की बस व कार में हुई आमने-सामने भिड़ंत में मां-बेटे समेत तीन की मौत हो गई। जबकि, भाई-बहन घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय के लिए रेफर किया। यहां से दोनों को लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आवास विकास कॉलोनी निवासी नितिन अग्रवाल की चार दिसंबर को शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए उनके रिश्तेदार आए थे। रविवार की सुबह नितिन ब्रेजा कार से बहन नेहा, बहनोई अक्षत अग्रवाल, बहनोई की मां नीता, मौसेरे भाई आशू अग्रवाल व भांजी आन्या को लेकर अयोध्या हवाई अड्डा जा रहे थे। सभी को अयोध्या एयरपोर्ट से बेंगलुरु जाना था।

एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही वजीरगंज के चंदापुर के पास कार की सामने से आ रही बस में भिड़ंत हो गई। इसमें अक्षत अग्रवाल, उनकी मां नीता व आशु अग्रवाल की मौत हो गई।

नितिन व उनकी बहन नेहा घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। नितिन की भांजी आन्या सुरक्षित बच गई है। दुर्घटना के बाद बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय में मृतक के स्वजन व रिश्तेदारों का जमावड़ा लग गया।

परिवारीजन का राे-रो कर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष वजीरगंज विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना में तीन लाेगों के मौत की जानकारी मिली है। घायलों का लखनऊ में उपचार चल रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169122