search

तमिलनाडु में तेंदुए का आतंक, 5 साल के बच्चे को बनाया शिकार; 8 महीने में तीसरी मौत

Chikheang 2025-12-7 13:38:55 views 1112
  

तमिलनाडु में तेंदुए ने 5 साल के बच्चे को मारा। फाइल फोटो



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अन्नामलाई पहाड़ी क्षेत्र में एक बार फिर जंगली जानवरों और इंसानों के बीच टकराव देखने को मिला है। तेंदुए ने फिर एक बच्चे को अपना शिकार बनाया। तेंदुआ बच्चे को लेकर भागा और कई घंटों की छानबीन के बाद बच्चे का शव बरामद हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह मामला तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले का है। पिछले 8 महीनों में यह तेंदुए का तीसरा शिकार है। इससे पहले भी तेंदुआ 2 बच्चों को मौत के घाट उतार चुका है। तेंदुए के आतंक से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
चाय के बागान से निकला आदमखोर तेंदुआ

तमिलनाडु पुलिस के अनुसार, मृतक बच्चे का नाम सैफुल था, जिसकी उम्र महज 5 साल थी। कोयंबटूर के वालपराई में उसका घर है। सैफुल घर के बाहर खेल रहा था, तभी चाय की बागान से तेंदुआ निकला और सैफुल को धर दबोचा। पलक झपकते ही तेंदुआ झाड़ियों के रास्ते भाग निकला।

परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और काफी देर की खोजबीन के बाद सैफुल का शव बागान के अंदर मिला। तेंदुए के हमले में सैफुल की मौत हो गई थी और उसके शरीर पर तेंदुए के पंजों के निशाना साफ देखे जा सकते थे।
8 महीने में तीसरी मौत

तेंदुए के हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पिछले 8 महीने में तेंदुए ने तीसरे बच्चे को मारा है। ऐसे में स्थानीय लोग चाय के बागानों की घेराबंदी करने समेत सुरक्षा के कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि 11 अगस्त को तेंदुआ 8 साल के बच्चे नूरजिल हक को उठा ले गया था। उसका शव लगभग 30 किलोमीटर दूर केरल-तमिलनाडु सीमा पर मिला। इससे पहले 22 जून को तेंदुए ने 4 साल की बच्ची रोशिनी को अपना शिकार बनाया था। रशिमी का शव अगले बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें- Snow Leopard: हिमालय में 3,010 मीटर की ऊंचाई पर देखा गया दुर्लभ हिम तेंदुआ, कैमरा ट्रैप में कैद
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169102