Operation Aaghat: नए साल के पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन आघात में पकड़े 600 अपराधी

LHC0088 2025-12-27 21:01:01 views 178
नए साल के जश्न से पहले दिल्ली पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ा स्पेशल ऑपरेशन चलाया है। इस दौरान पुलिस ने 150 से ज्यादा अपराधियों को गिरफ्तार किया। यह ऑपरेशन राजधानी में नए साल के पहले अपराध को कम करने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए चलाया गया है। पुलिस के अनुसार, इस ऑपरेशन में अलग-अलग इलाकों में बड़े स्तर पर जांच और पूछताछ की गई। कई जगहों पर नाकाबंदी कर संदिग्ध लोगों की जांच की गई।



1000 से ज्यादा लोगों से पूछताछ



अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 1,000 से अधिक लोगों से पूछताछ की। किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर कुछ लोगों को पहचान और जांच के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य संगठित अपराध, अवैध कारोबार और सड़क पर होने वाले अपराधों पर सख्त रोक लगाना था।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/udaipur-woman-it-firm-manager-gang-rape-case-serious-injuries-found-on-survivor-body-article-2322136.html]Udaipur Rape Case: \“शरीर पर गहरे जख्म, अंडरगारमेंट्स गायब...\“, उदयपुर गैंगरेप कांड में IT मैनेजर पीड़िता की आपबीती
अपडेटेड Dec 27, 2025 पर 3:31 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/300-local-trains-cancelled-in-mumbai-today-check-routes-before-travelling-article-2322096.html]Mumbai Local Trains Cancelled: मुंबई में आज लगभग 300 लोकल ट्रेनें रद्द, सफर से पहले रूट जरूर चेक करें
अपडेटेड Dec 27, 2025 पर 2:03 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/dalys-obituary-departure-and-the-situation-in-mizoram-article-2322087.html]डैली का जाना और मिजोरम की बात!
अपडेटेड Dec 27, 2025 पर 2:01 PM

ऑपरेशन में बरामद हुई जीचें



ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध सामान बरामद किया। इसमें 21 देसी पिस्तौल, 20 जिंदा कारतूस और 27 चाकू शामिल हैं। इसके अलावा 12,258 क्वार्टर अवैध शराब और करीब 6 किलो गांजा भी जब्त किया गया। जुए से जुड़ी गतिविधियों में शामिल लोगों से पुलिस ने 2 लाख 30 हजार 990 रुपये नकद बरामद किए। साथ ही 310 मोबाइल फोन भी मिले, जो चोरी, लूट या गुम होने की शिकायतों से जुड़े थे। इस कार्रवाई में 231 दोपहिया वाहन और एक चार पहिया वाहन भी जब्त या बरामद किए गए।



एहतियाती पुलिसिंग के तहत शांति बनाए रखने और किसी भी संभावित अपराध को रोकने के लिए पुलिस ने 1,306 लोगों को हिरासत में लिया। साउथ-ईस्ट दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस हेमंत तिवारी ने बताया कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य जनता की सुरक्षा को बेहतर बनाना और साफ संदेश देना था कि अपराध किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस तरह के विशेष अभियान आने वाले हफ्तों में भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि इलाके में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।



500 से ज्यादा लोगों को लिया गया हिरासत में



पुलिस ने आर्म्स एक्ट, एक्साइज एक्ट, NDPS एक्ट और गैंबलिंग एक्ट जैसे अलग-अलग कानूनों के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 285 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही, एहतियात के तौर पर 504 लोगों को हिरासत में लिया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने 116 ऐसे बदमाशों को भी पकड़ा, जिनका इलाके में पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इस कार्रवाई में 10 संपत्ति चोर और 5 ऑटो लिफ्टर भी गिरफ्तार किए गए। पुलिस की इस मुहिम से जिले में चोरी और वाहन चोरी से जुड़े मामलों पर काफी हद तक काबू पाया गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
140628

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com