search
 Forgot password?
 Register now
search

चीन एवं जम्मू-कश्मीर पर ऐतिहासिक गलतियां नेहरू की विरासत : भाजपा

LHC0088 2025-12-7 06:37:16 views 1000
  

गौरव भाटिया । (फाइल)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा ने शनिवार को आरोप लगाया कि पाकिस्तान तथा चीन को भारतीय क्षेत्र पर कब्जा करने की अनुमति देना और जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देना जैसी \“ऐतिहासिक गलतियां\“ जवाहरलाल नेहरू की विरासत हैं।

पार्टी ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी पर उनके इस आरोप के लिए भी निशाना साधा जिसमें उन्होंने कहा था कि सत्तारूढ़ सरकार का मुख्य उद्देश्य देश के पहले प्रधानमंत्री को बदनाम करना, उनकी विरासत को मिटाना और उनकी सामाजिक तथा राजनीतिक नींव को नष्ट करना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गौरतलब है कि शुक्रवार को जवाहर भवन में नेहरू सेंटर इंडिया के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोनिया ने आरोप लगाया था कि नेहरू को बदनाम करने का एक सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है, जो अस्वीकार्य है।

सत्तारूढ़ दल का मुख्य उद्देश्य भारत के स्वतंत्रता संग्राम में नेहरू की सर्वमान्य भूमिका को भी कमतर आंकना है और इतिहास को फिर से लिखने के एक फूहड़ और स्वार्थी प्रयास में उनकी विरासत को नष्ट करना है।

सोनिया के आरोप पर पलटवार करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि सोनिया गांधी ने अपने आरोप में जिस विनाश शब्द का इस्तेमाल किया है, वह उनके बेटे राहुल गांधी का समानार्थी है। भाटिया ने कहा, \“\“अगर आज भारतीय राजनीति में कोई \“भस्मासुर\“ है, तो वह राहुल गांधी हैं।

उन्होंने महाराष्ट्र में शरद पवार और उद्धव ठाकरे की पार्टियों को बर्बाद किया, और फिर दिल्ली में लोकसभा चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल की पार्टी के साथ गठबंधन करके उन्हें बर्बाद कर दिया।\“\“

उन्होंने कहा, \“\“हाल ही में बिहार (चुनाव) में तेजस्वी यादव को बर्बाद करने के बाद, अब वह उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव को बर्बाद करने के लिए वहां जा रहे हैं।\“\“

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153883

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com