search

ब्रिटिश स्टार ह्यूग ग्रांट ने कहा- वह आधे भारतीय; बताया इंडिया में हुआ था पिता का जन्म

deltin33 2025-12-7 06:37:17 views 775
  

ब्रिटिश स्टार ह्यूग ग्रांट ने कहा- वह आधे भारतीय (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटिश स्टार ह्यूग ग्रांट ने शनिवार को कहा कि उनके पिता का जन्म भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी क्षेत्र में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में हो सकता है। उन्होंने मजाक में कहा कि यह उन्हें आधा भारतीय बनाता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

फोर वेडिंग्स एंड अ फ्यूनरल, नाटिंग हिल और लव एक्चुअली जैसी रोमांटिक फिल्मों के लिए मशहूर ब्रिटिश स्टार एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 65 वर्षीय ग्रांट ने कहा, “मेरे पिता एक सैनिक थे। उनका जन्म भारत में हुआ था। मुझे उनका जन्म प्रमाण पत्र ढूंढ़ना पड़ा और यह वाकई बहुत मुश्किल था। वह भारत के उत्तर में कहीं एक छोटे से कस्बे का हिस्सा था। शायद वह अब पाकिस्तान में हो सकता है।“
कब पहली बार भारत आए थे ग्रांट

ग्रांट ने 1988 में अपनी पहली भारत यात्रा को भी याद किया, जब वे कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) में \“\“ला नुइट बंगाली\“\“ (द बंगाली नाइट) की शू¨टग के लिए आए थे। उन्होंने कहा, \“\“मैंने 1988 में कोलकाता में एक बहुत ही कलात्मक फिल्म, फ्रेंच, \“ला नुइट बंगाली\“ की शूटिंग की थी। मुझे कोलकाता में रहने में बहुत आनंद आया।\“\“

IndiGo का बड़ा दावा, 95% नेटवर्क दोबारा शुरू करने की कही बात; हालात में सुधार के संकेत
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477873