search
 Forgot password?
 Register now
search

बेगूसराय के तेघड़ा में विधानसभा चुनाव और SIR अभियान के कर्मियों को किया गया सम्मानित, SDM ने की सराहाना

LHC0088 2025-12-7 06:37:18 views 549
  

तेघड़ा के अटल कलाम भवन में विधानसभा चुनाव के सफल संचालन हेतु कर्मियों को सम्मानित करते एसडीएम राकेश कुमार।



संवाद सहयोगी, तेघड़ा (बेगूसराय)। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 एवं विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्मियों को शनिवार को अटल कलाम भवन, तेघड़ा में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा ने की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

समारोह में एसडीओ ने कहा कि विधानसभा चुनाव केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं था, बल्कि लोकतांत्रिक विश्वास और पारदर्शिता की परीक्षा था। उन्होंने बताया कि तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराना सभी पदाधिकारियों और कर्मियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
तेघड़ा विधानसभा रहा अग्रणी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 में बीएलओ और संबंधित कर्मियों ने घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े और अपात्र नामों को विलोपित किया। इस प्रयास के परिणामस्वरूप मतदाता सूची की गुणवत्ता में सुधार हुआ और जेंडर रेशियो में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। इस उपलब्धि के साथ तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र जिला स्तर पर अग्रणी रहा।

सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि निर्वाचन कार्य लोकतंत्र की रीढ़ है। तेघड़ा और बरौनी प्रखंड के बीएलओ, सुपरवाइज़र और अन्य कर्मियों ने निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया, जिससे चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सकी।
प्रेरणादायक है सम्मान समारोह

समारोह में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सीडीपीओ, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सहित कई विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यालय कर्मी एमामुल हक ने कहा कि एसडीओ द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह सभी कर्मियों के लिए प्रेरणादायक है और इससे उन्हें अपने कार्य पर गर्व का अनुभव हुआ।

समारोह के अंत में बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइज़र, सेक्टर पदाधिकारियों सहित सभी कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारी और कर्मियों ने भविष्य में निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने का संकल्प लिया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153883

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com