search

यूक्रेन पर रूस का बड़ा हवाई हमला, कई शहर बने निशाना; आठ लोग घायल

LHC0088 2025-12-7 06:37:03 views 1247
  

यूक्रेन पर रूस का बड़ा हवाई हमला, कई शहर बने निशाना; आठ लोग घायल  (फाइल फोटो)



एपी, कीव। यूक्रेन युद्ध को खत्म करवाने के लिए जारी कूटनीतिक प्रयासों के बीच रूस ने शुक्रवार-शनिवार रात यूक्रेनी शहरों पर बड़ा हवाई हमला किया। इस हमले में रूस ने 653 ड्रोन और 51 मिसाइलों का इस्तेमाल किया लेकिन यूक्रेन ने ज्यादातर को आकाश में ही नष्ट करने का दावा किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इन हमलों में यूक्रेन के शहरों में आठ लोग घायल हुए, इनमें से तीन राजधानी कीव में घायल हुए हैं। रूसी हमलों की चपेट में यूक्रेन के कई बिजलीघर और उनसे जुड़े उपकरण आए हैं। इसके कारण जपोरीजिया के परमाणु बिजलीघर की बिजली आपूर्ति एक बार फिर भंग हो गई है।

यह परमाणु बिजलीघर मार्च 2022 में रूस के कब्जे में है जबकि इसके बंद पड़े रिएक्टरों को ठंडा रखने के लिए बिजली की आपूर्ति यूक्रेन से होती है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि आमजनों को ठंड में परेशान करने के लिए रूस यूक्रेनी बिजलीघरों को निशाना बना रहा है। इस बीच यूक्रेन के ड्रोन हमले में रूस के रियाजान तेलशोधक कारखाने के निशाना बनने की सूचना है।

हमले से कारखाने में आग लग गई है जिसकी लपटें दूर से देखी जा सकती हैं। इस हमले में हुए नुकसान की जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है। करीब चार वर्षों से जारी युद्ध को खत्म कराने के लिए अमेरिका के फ्लोरिडा में शुक्रवार को दूसरे दिन भी अमेरिका और यूक्रेन के वार्ताकारों के बीच वार्ता हुई। जानकारी मिली है कि अब मियामी में वार्ता होगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166833