deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

बच्चों में न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर की वजह बन रहा Dengue, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा_deltin51

LHC0088 2025-9-26 16:54:34 views 653

  डेंगू कर रहा बच्चों के मस्तिष्क पर प्रहार, बना रहा दिव्यांग (Image Source: Freepik)





गजाधर द्विवेदी, गोरखपुर। एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से होने वाला डेंगू बच्चों के मस्तिष्क को प्रभावित कर दिव्यांग बना सकता है। यह पता चला है क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) के एक -अध्ययन में अध्ययन 56 बच्चों - किशोरों पर किया गया। डेंगू से संक्रमित होकर इंसेफ्लाइटिस के शिकार बने इन बच्चों के प्रारंभिक उपचार में लापरवाही बरती गई, जिससे वायरल लोड बढ़ने से वायरस मस्तिष्क में पहुंचा। इससे बुखार के साथ उन्हें झटके आने लगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


\“ठीक\“ हुए 22 बच्चे निकले दिमागी रूप से बीमार

2018-19 में बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती ये बच्चे ठीक होकर घर चले गए थे। उसके पांच साल बाद इन बच्चों के स्वास्थ्य का आकलन किया गया। 22 बच्चों में न्यूरोलाजिकल समस्याएं (मानसिक दिव्यांगता) मिलीं। इसमें से एक की मृत्यु हो चुकी है। इस अध्ययन को यूके के जर्नल \“ओपेन फोरम इन्फेक्शियस डिजीजेज\“ ने इसी माह प्रकाशित किया है।

जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई) के शिकार बच्चों में दिव्यांगता की बात तो पूर्व के अध्ययन में सामने आ चुकी है। नए अध्ययन में आरएमआरसी ने यह जानने की कोशिश की कि क्या डेंगू की वजह से इंसेफ्लाइटिस के शिकार बच्चों में भी न्यूरोलाजिकल समस्याएं आ रही हैं? अध्ययनकर्ता दल की अगुआई कर रहीं डॉ. नेहा श्रीवास्तव ने 2018-19 में डेंगू से इंसेफ्लाइटिस के शिकार 56 बच्चों को अध्ययन का हिस्सा बनाया।


बुखार के बाद भी जिंदगी पर असर

वर्ष 2023-24 में शुरू हुए अध्ययन के दौरान टीम ने इनके घर जाकर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का आकलन किया। 34 बच्चे पूरी तरह स्वस्थ मिले। मानसिक दिव्यांगता के चलते एक बच्चे की मृत्यु हो गई थी। 11 बच्चों में हल्की न्यूरोलाजिकल समस्याएं थीं, जिससे उनके व्यवहार में परिवर्तन आया था। चार बच्चों का एक हाथ या पैर काम नहीं कर रहा था। बोलने व सुनने में भी समस्या थी। छह बच्चे दैनिक कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर थे। उक्त सभी 21 बच्चों में चीजों को याद रखने की क्षमता कम मिली। गोरखपुर-बस्ती मंडल व इससे सटे बिहार व नेपाल के जिलों में लंबे समय से जापानी इंसेफ्लाइटिस वायरस भय का पर्याय रहा है। पिछले सात-आठ वर्षों से इसका प्रकोप लगभग खत्म हो गया है।Xiaomi Pad 8, Xiaomi Pad 8 Pro, Xiaomi Pad 8 Series, Xiaomi Pad 8 Price, Xiaomi Pad 8 Features   



डेंगू केवल संक्रमण तक सीमित नहीं है। यह लंबे समय तक मानसिक, शारीरिक और व्यावहारिक दिक्कतें छोड़ सकता है। इसलिए समय पर पहचान, गहन देखभाल और पुनर्वास की व्यवस्था बेहद जरूरी है। - डॉ. नेहा श्रीवास्तव, अध्ययनकर्ता

प्रभावित बच्चों के न्यूरोलाजिकल स्वास्थ्य पर डेंगू के असर का आकलन किया गया। परिणाम बताते हैं कि कई बच्चे स्वस्थ हो गए, लेकिन कुछ में लंबे समय तक मानसिक और शारीरिक कठिनाइयां बनी रहती हैं। - डॉ. अशोक पांडेय, मीडिया प्रभारी, आरएमआरसी



यह भी पढ़ें- नोएडा में बढ़ा डेंगू का आतंक, 6 लक्षण दिखते ही फौरन करें डॉक्टर से बात; लापरवाही पड़ सकती है भारी

यह भी पढ़ें- Dengue Symptoms: सिर्फ Platelet गिरना नहीं... ये लक्षण भी हैं डेंगू की पहचान; जानें बचाव के तरीके

like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

Forum Veteran

Credits
74906