search

छपरा में धांय-धांय, घर लौट रहे युवक को ससुर और साले ने मारी गोली

Chikheang 2025-12-7 04:08:01 views 1263
  

घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज। (जागरण)



जागरण संवाददाता, छपरा। जिले में एक सनसनीखेज फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें घर लौट रहे एक युवक को उसके ही सगे ससुर और चचेरे साले ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल छपरा में चल रहा है। पीड़ित की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के नयका टोला, अजायबगंज निवासी स्व. बिनोद सिंह के पुत्र नीरज सिंह के रूप में हुई है।

घायल नीरज सिंह ने अस्पताल में इलाज के दौरान बताया कि वह टेकनिवास बाजार से इनई नवादा बांध के रास्ते अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब वह नवादा बांध के पास पहुंचे तो वहां एक पिकअप वाहन में सवार चार लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नीरज के अनुसार, पिकअप में मौजूद लोगों में उनके ससुर अजय सिंह, निवासी चैनपुर चरिहारा, थाना मशरक तथा उनके साले संजीव सिंह भी शामिल थे। दोनों ने अचानक उन्हें निशाना बनाकर गोली चला दी।

गोली नीरज के बांह में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जान बचाने के लिए उन्होंने मौके पर ही अपनी बाइक छोड़ दी और भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। घटना के पीछे आपसी पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी हुई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168966