search

अक्षरा सिंह की धमाकेदार प्रस्तुतियों ने महोत्सव में जमाया रंग, रोमांटिक और लोक गीतों से मोह लिया दर्शकों का मन

Chikheang 2025-12-7 03:07:55 views 847
  

अक्षरा सिंह की धमाकेदार प्रस्तुति से महोत्सव में मची धूम।



जागरण संवाददाता, शाहगंज (जौनपुर)। दो दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार की रात रामलीला मैदान पर कला, संगीत और मनोरंजन का अद्भुत संगम देखने को मिला। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों पर देर रात तक दर्शकों का उत्साह चरम पर बना रहा। भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह की धमाकेदार प्रस्तुतियों ने महोत्सव में धूम मचा दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कार्यक्रम की शुरुआत गायक आर्यन बाबू ने अपने लोकप्रिय गीत है पावन संगम की धरती, यह प्रयागराज है से की। उनकी मधुर आवाज़ और प्रभावशाली प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। उनके बाद गायिका मानसी और गायक आलोक कुमार ने अपने रोमांटिक व लोकगीतों से समां और रंगीन कर दिया।
रात का मुख्य आकर्षण रहीं भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह

जैसे ही वे मंच पर आईं, पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने प्रस्तुति की शुरुआत भक्ति गीत हर हर भोले नमः शिवाय से की। इसके बाद राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में जैसे भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

दर्शकों की फरमाइश पर उन्होंने मैं तो गोल मटोल मेरे दुबले पिया, ओ राजाजी मैं तो बिजली बनूंगी, तेरे रश्के कमर सहित कई सुपरहिट गीत प्रस्तुत किए। ठंड भरी रात में भी उनकी ऊर्जा और जोश से मैदान देर रात तक गरमाता रहा।

कार्यक्रम में विधायक गोसाईगंज अभय सिंह, अवनीश सिंह, जयसिंह, राजाबाबू उपाध्याय, मुंबई शिवसेना प्रवक्ता गुलाब दुबे, भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, बेचन सिंह, श्रवण कुमार सिंह सहित कई सम्मानित लोग रहे।

आयोजक विधायक रमेश सिंह ने कार्यक्रम की सफलता को सभी की सहभागिता का परिणाम बताते हुए सबका आभार व्यक्त किया। संचालन राहुल राज व संतोष पांडेय ने बेहतरीन ढंग से किया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169001