search

Banke Bihari Temple: अरे ये तो Anupama हैं, ठाकुरजी का आशीर्वाद लेने पहुंचीं अभिनेत्री रुपाली गांगुली को देख जुटी भीड़

deltin33 2025-12-7 02:10:58 views 1258
  

Banke Bihari Mandir में पूजा करतीं अभिनेत्री रुपाली गांगुली।  



संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन (मथुरा)। Jio Hotstar पर प्रसारित टीवी सीरियल Anupama (अनुपमा) में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री Rupali Ganguli शनिवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचीं।

गांगुली ने आराध्य बांकेबिहारीजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वद लिया। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार की सुबह करीब दस बजे टीवी सीरियल अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने मंदिर में पहुंचकर आराध्य बांकेबिहारीजी के दर्शन किए।

मंदिर सेवायत मोहित गोस्वामी के सान्निध्य में अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजा-अर्चना की और ठाकुरजी के चरण पादुका का भी पूजन किया। इस दौरान मंदिर सेवायतों ने अभिनेत्री रुपाली गांगुली को ठाकरुजी का प्रसादी अंगवस्त्र व प्रसाद भेंट किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रुपाली गांगुली ने कहा वृंदावन में आकर जो आत्मिक शांति उन्हें मिली है, वह किसी दूसरी जगह पर नहीं। ठाकुर बांकेबिहारीजी के दर्शन की इच्छा लंबे समय से थी जो आज पूरी हुई। रोहित कृष्ण गोस्वामी, भीकचंद्र गोस्वामी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Dharmendra: शोले का \“वीरू\“ सबको रुला गया, Fans ने किया हवन और शांति पाठ; मृत्यु भोज में शामिल हुए 10 हजार लोग
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478039