search

अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, बोले- जय जवान, जय किसान, जय संविधान हो देश का नारा

deltin33 2025-12-7 00:39:22 views 1068
  

अखिलेश यादव ने संविधान को लेकर केंद्र सरकार पर बोला हमला।



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि देश का नारा जय जवान, जय किसान, जय संविधान, होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान को लेकर कोई पक्ष-विपक्ष नहीं होना चाहिए। बिना नाम लिए केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि संविधान को परतंत्र बनाकर जो लोग राज करना चाहते हैं, उनके लिए ‘आजादी का अमृतकाल’ भी सिर्फ एक जुमला है। सच तो यह है कि संविधान बचेगा तो न्याय बचेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शनिवार को जारी बयान में सपा प्रमुख ने कहा कि एक लोकतंत्र के लिए सबसे दुखद बात ये है कि संसद में संविधान को बचाने पर बहस हो रही है, जबकि संविधान के हिसाब से देश को आगे बढ़ाने की चर्चा होनी चाहिए।

संविधान पर संकट का आना, दरअसल लोकतंत्र पर संकट का छाना है, जो संविधान को कमजोर करना चाहते हैं, वो लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं। लोकतंत्र के विरोधी वही होते हैं जो एकतंत्र लाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे लिए संविधान कर्मग्रंथ है। देश संविधान से चलना चाहिए, ‘मन-विधान’ से नहीं। संविधान पीडीए समाज को शोषण, उत्पीड़न से बचाता है और शोषकों को सजा दिलवाता है। पीडीए वालों के लिए आखि़री उम्मीद का नाम संविधान है।

जो संविधान नहीं मानते, उनके लिए यह कोरा पन्ना है। संविधान ही लोकतंत्र की प्राणवायु है। संविधान को निष्क्रिय करना स्वतंत्रता को निष्क्रिय करना होता है। इसीलिए आज फिर से संविधान को बचाने के लिए एक और करो या मरो आंदोलन की ज़रूरत है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477897