search

Rohit Sharma के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में जुड़ा नया कीर्तिमान, यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय बने

deltin33 2025-12-7 00:09:30 views 1113
  

रोहित शर्मा के 20000 रन पूरे हुए। इमेज- हॉटस्‍टार, एक्‍स



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विशाखापत्तनम के मैदान पर शनिवार को रोहित शर्मा ने एक खास कीर्तिमान स्‍थापित किया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में 26 रन बनाते ही रोहित के इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रन पूरे हो गए। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले चौथे भारतीय बल्‍लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली ने इस आंकड़े को छुआ है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
538 पारियों में बनाए 20000 रन

रोहित शर्मा ने 538 पारियों में इस उपलब्धि को हासिल किया है। सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट की 782 पारियों में 34357 रन बनाए थे। वहीं विराट कोहली आज से पहले तक खेले 622 पारियों में 27910 रन बना चुके हैं। राहुल द्रविड़ ने 599 पारियों में 24208 रन बनाए थे।
मेंस इंटरनेशनल मैचों में 20,000 से ज्‍यादा रन बनाने वाले भारतीय

  • 34357 - सचिन तेंदुलकर
  • 27910 - विराट कोहली
  • 24208 - राहुल द्रविड़
  • 20,000 - रोहित शर्मा


यह भी पढ़ें- हिटमैन और फिटमैन: वाइजैग में रोहित शर्मा ने दिखाई कमाल की फुर्ती, फील्डिंग से जीता फैंस का दिल- Video

यह भी पढ़ें- IND vs SA: \“तू वापस जा\“, DRS लेने पर रोहित शर्मा ने खींची कुलदीप यादव की टांग, जवाब में कहा- \“मैं बहुत खराब...\“
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477888