search

SIR in UP: हापुड़ में एसआईआर का कार्य संपन्न, नाम जुड़वाने और कटवाने के लिए एक महीने का समय

cy520520 2025-12-6 23:11:40 views 1266
  

एसआइआर के कार्य को गढ़मुक्तेश्वर तहसील में पूर्ण कर लिया गया है।



संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर। निर्वाचन आयोग द्वारा कराए जा रहे एसआइआर के कार्य को गढ़मुक्तेश्वर तहसील में पूर्ण कर लिया गया है। इसी के साथ एसडीएम ने सभी मतदाताओं को संदेश देकर त्रुटी को ठीक कराने की अपील की है।

एसडीएम श्रीराम यादव ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर तहसील में एसआइआर का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण हो गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार की मध्य रात्रि तक सभी फार्म को संबंधित बेवसाइट पर अपलोड़ कर दिया गया है। इसके लिए सभी बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों ने कड़ी मेहनत कर समय से पूर्व अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने मतदाताओं से कहा कि यदि किसी मतदाता का नाम गलत कट गया है अथवा जुड गया है तो उसको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे मतदाताओं के लिए एक माह का समय दिया गया है। ऐसे मतदाता एक माह के अंदर आपत्ति दर्ज कराते हुए संबंधित दस्तावेज देकर अपना नाम लिस्ट में जुड़वा सकते है। वहीं गलत नाम जुड़ने वाले मतदाता भी इसी तरह नाम कटवा सकते हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164500