search

कल सहारनपुर आएंगे CM Yogi, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा; कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल जारी

LHC0088 2025-12-6 22:09:05 views 849
  



जागरण संवाददाता, सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सहारनपुर आ रहे है। वह यहां एक घंटा रुकेंगे। जिला प्रशासन दिन भर मुख्यमंत्री के आगमन को तैयारी में जुटा रहा।

उत्तराखंड गढ़वाल के कोटद्वार के ग्रास्टन गंज हेलीपैड से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय हेलीकाप्टर से दोपहर 3.30 बजे रवाना होंगे। वह सहारनपुर पुलिस लाइन के हेलीपैड पर शाम चार बजे पहुंचेगे।

यहां से 4.05 बजे कार से सर्किट हाउस पहुंचेगे। शाम 4.10 बजे से 5.10 बजे तक अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।

बैठक के बाद 5.10 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर सरसावा एयरपोर्ट 5.25 बजे पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से 5.30 बजे राजकीय वायुयान से प्रस्थान कर मुख्यमंत्री 6.35 बजे अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचेंगे।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166836