search

शादी के बंधन में बंधे जोड़े ने नशे के खिलाफ छेड़ी जंग, जयमाल के दौरान दिया ऐसा संदेश; हो रही वाहवाही

cy520520 2025-12-6 20:38:25 views 1265
  

नशा हटाओ, जीवन बचाओ हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुए वर और वधू। जागरण



संवाद सहयोगी, चंपावत । सिप्टी के वायल गांव में परिणय सूत्र में बंधे वर और वधू ने नशा हटाओ, जीवन बचाओ हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर समाज को नशामुक्त करने में अपनी सहभागिता दर्ज की।

ग्राम प्रधान महेश भट्ट, बीडीसी ललित मोहन भट्ट, प्रदीप पंगरिया तथा शिक्षक योगेश खर्कवाल व अभियान के संयोजक सामश्रवा आर्य के नेतृत्व में वैवाहिक जयमाला कार्यक्रम के दौरान नशा हटाएं, संबंध बचाएं विषय पर कार्यक्रम किया गया। वर दीपक एवं वधू ललिता ने कार्यक्रम में शामिल होकर अभियान को समर्थन दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वर वधू ने वैवाहिक कार्यक्रमों में नशा करने और परोसने के बढ़ते प्रचलन पर लगाम लगाने की बात कही। सामश्रवा आर्य ने कहा कि शादी समारोह में नशा परोसने से वातावरण तो खराब होता ही है, साथ ही वर-वधू का भी अपमान होता है। इससे बने बनाए मधुर संबंधों में भी खटास एवं दरारें पड़ जातीं हैं।

इस अवसर पर राकेश पंगरिया, अंकित पंगरिया, मोहन पंगरिया, शेखर पंगरिया, महेश पंगरिया, किरन पंत आदि शामिल रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164474