search

ठगी का ये तरीका जान रह जाएंगे दंग, जालसाजों ने बिना OTP शेयर किए खाते से उड़ाए 99 हजार 600 रुपये

cy520520 2025-12-6 20:38:24 views 1138
  



जागरण संवाददाता, अमरोहा। महिला के खाते से साइबर अपराधियों ने 99 हजार 600 रुपये निकाल लिए। यह ट्रांजक्शन शुक्रवार रात 12 बजे हुआ है। हैरत की बात तो यह है कि न तो पीड़िता के पास कोई लिंक आया तथा न ही ओटीपी शेयर किया गया। शनिवार सुबह मोबाइल देखा तो खाते से पैसे निकाले जाने के मैसेज मिले थे। पीड़िता ने तहरीर दे दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव श्यौनाली का है। यहां पर रिजवान अहमद का परिवार रहता है। उनकी पत्नी तबस्सुम का खाता गांव में स्थित कैनरा बैंक की शाखा में है। जिसमें एक लाख 37 हजार 600 रुपये थे। तबस्सुम का मोबाइल नंबर भी खाता से जुड़ा है।

शुक्रवार रात 12 बजे उनके खाते से पांच बार में 99 हजार 600 रुपये निकाल लिए गए। हैरत की बात तो यह है कि न तो उनके पास कोई लिंक आया तथा न ही उन्होंने किसी से ओटीपी शेयर किया था। शनिवार सुबह तबस्सुम के बेटे आजम ने जब मोबाइल देखा तो उसमें खाते से पैसे निकाले जाने का मैसेज पड़ा था।

उसने पिता व मां को इसकी जानकारी दी। दोनों के होश उड़ गए। वह फौरन बैंक पहुंचे तथा खाते से लेनदेन पर रोक लगवाई। उसके बाद शाखा प्रबंधक राजीव कुमार ने जांच की तो पता चला कि साइबर अपराधियों द्वारा पैसे निकाले गए हैं।

लिहाजा पीडित दंपती ने कोतवाली जाकर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। प्रभारी निरीक्षक हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
रहरा में भी महिला के खाते से 30 हजार निकाले

हसनपुर: रहरा थाना क्षेत्र के गांव पथरा में लालमन सिंह का परिवार रहता है। उनकी पत्नी बसंती देवी का खाता पास के गांव दौरारा स्थित कैनरा बैंक की शाखा में है।

उनके बेटे रवि कुमार का आरोप है कि एक नवंबर को उनकी मां के खाते से साइबर अपराधियों ने दो बार में 20 हजार रुपये निकाल लिए थे। उसके बाद तीन नवंबर को भी 10 हजार रुपये निकाले गए हैं। जानकारी होने पर रवि कुमार मां को लेकर बैंक पहुंचे तथा जानकारी की। बाद में उन्होंने थाने में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164444