search

हैदराबाद की कंपनी ने एक ही परिवार के पांच लोगों से 42 लाख ठगे, मुकदमा दर्ज

cy520520 2025-12-6 19:39:59 views 940
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। बिरहाना रोड युवक ने हैदराबाद की एक कंपनी पर 42 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि कंपनी में उसके पिता,पत्नी और बहन ने निवेश किया था।

आरोप है कि कंपनी निवेश की गई रकम लेकर फरार हो गई। पीड़ित की तहरीर पर फीलखाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। बिरहाना रोड गंगा तरंग में रहने वाले केशव बाजपेई ने फीलखाना पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पिछले साल उन्होंने पिता सुनील बाजपेई, पत्नी मधु और बहन मानसी के साथ मिलकर हैदराबाद तेलंगाना के माधापुर स्थित कैपिटल प्रोटेक्शन प्राइवेट लिमिटेड (फाल्कन ग्रुप) में 42 लाख रुपये एक स्कीम के तहत निवेश किए थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह निवेश मोबाइल एप के जरिए किया गया। कंपनी की ओर से निश्चित ब्याज सहित रिटर्न का आश्वासन दिया था। निवेश के बाद निर्धारित तिथियों में ब्याज सहित रिटर्न का भुगतान नहीं किया गया।

शिकायत पर प्रबंधक निदेशक ने ई-मेल के जरिए जल्द भुगतान का आश्वासन दिया। फिर पता चला कि, कंपनी आफिस बंद कर फरार हो गई। थाना प्रभारी शरद तिलारा ने बताया कि आइटी एक्ट और धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164405